ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअफगानिस्तान को दी जा रही मदद को हमारे लिए फायदे के तौर पर न देखा जाए: अमेरिका

अफगानिस्तान को दी जा रही मदद को हमारे लिए फायदे के तौर पर न देखा जाए: अमेरिका

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता और सामंजस्य के प्रयासों के साथ ही अमेरिका युद्ध प्रभावित देश को जो भी सहयोग दे रहा है उसे किसी तरह के फायदे के तौर पर नहीं देखा...

अफगानिस्तान को दी जा रही मदद को हमारे लिए फायदे के तौर पर न देखा जाए: अमेरिका
एजेंसी,वॉशिंगटनThu, 13 Jun 2019 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता और सामंजस्य के प्रयासों के साथ ही अमेरिका युद्ध प्रभावित देश को जो भी सहयोग दे रहा है उसे किसी तरह के फायदे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय में दक्षिण तथा मध्य एशियाई मामलों की वरिष्ठ अधिकारी एलिस जी वेल्स ने एशिया, प्रशांत और परमाणु अप्रसार के लिए हाउस फॉरेन अफेयर्स उपसमिति में बुधवार को कहा, ''हमारा सहयोग कोई मुनाफे की बात नहीं है।"

वेल्स ने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि अफगान सरकार सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ती रहेगी और हम अफगानिस्तान के वचन को इस प्रगति की निगरानी के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। साथ ही अफगानिस्तान के समक्ष चुनौतियों से निपटने के लिए हम सुधार के नए तरीकों पर चर्चा करेंगे।"

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ने अपने वचनों के पालन में कुछ प्रगति की है जिसमें भ्रष्टाचार में शामिल उच्च अधिकारियों को दोषी ठहराना, संसदीय चुनावों में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी खुद संभालना तथा बेहतर सरकारी राजस्व संग्रहण शामिल है। लेकिन लगातार प्रगति की जरूरत है।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता सतत राजनीतिक समझौते के जरिए अफगानिस्तान युद्ध को समाप्त करना है, जो यह सुनिश्चित करे कि अफगानिस्तान अमेरिका के खिलाफ आतंकवादी हमले अथवा उसके हितों के खिलाफ पनाहगाह नहीं बनेगा।

वेल्स ने कहा, ''जैसे हम युद्ध समाप्त करना चाहते हैं, हम अफगानिस्तान के साथ सतत, दीर्घकालिक साझेदारी के मानक तय करने के लिए अफगान सरकार के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। नागरिक सहयोग इसमें अहम भूमिका निभाएगा।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें