विदेश ::नाइजीरिया में सशस्त्र हमलावरों का हमला, 20 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया - बुजा (नाइजीरिया), एजेंसी। नाइजीरिया के

विदेश ::नाइजीरिया में सशस्त्र हमलावरों का हमला, 20 लोगों की मौत

बुजा (नाइजीरिया), एजेंसी। नाइजीरिया के मध्य क्षेत्र में स्थित प्लेटो राज्य के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों ने हमला कर 20 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है।पुलिस के अनुसार, यह हमला रविवार को प्लेटो राज्य के बोक्कोस क्षेत्र स्थित कावेल समुदाय में हुआ। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावरों के साथ गोलीबारी हुई। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि यह क्षेत्र लंबे समय से हिंसा और सशस्त्र हमलों की घटनाओं से प्रभावित रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के शव उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए हैं।

परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।प्लेटो राज्य के गवर्नर कालेब मुटफ़वांग ने आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता एजेंसियों को पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में वर्षों से जारी उग्रवादी हिंसा में हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में भी सशस्त्र गिरोह सक्रिय हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।