ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपड़ोसी देश पाकिस्तान के भी कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

पड़ोसी देश पाकिस्तान के भी कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

भारत में दिल्ली सहित कई इलाकों में शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा और वहां के कई शहरों से भी भूकंप...

पड़ोसी देश पाकिस्तान के भी कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sat, 13 Feb 2021 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत में दिल्ली सहित कई इलाकों में शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा और वहां के कई शहरों से भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबरें आई हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप रात 10:02 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 दर्ज की गई। बताया गया कि इसका केंद्र ताजिकिस्तान में था और गहराई 80 किलोमीटर थी।

यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र द्वारा पुष्ट की गई, जिसने ताजिकिस्तान में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 का मापी है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और पंजाब के अन्य क्षेत्रों मलकंद और हजारा डिवीजनों सहित खैबर पख्तूनख्वा के कई क्षेत्रों में ये झटके महसूस किए गए।

आपको बता दें कि इससे पहले भारत की राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात 10:31 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके तीन मिनट बाद ही कई राज्यों में दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए।

दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, जानें आखिर क्यों आता है भूकंप?

भूकंप के झटके उस समय महसूस किए गए जब लोग सोने की तैयारी में थे। झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर आ गए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग तो बेहद खौफजदा थे, क्योंकि ऊंची इमारतों में कंपन अधिक महसूस होती है। लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। लोग एक दूसरे को फोन करके खैरियत पूछ रहे हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, झटके इतने तेज हैं कि नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है। कुछ जगहों से दीवारों में दरारों की तस्वीरें सामने आई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें