Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

जानिए कौन हैं ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, दो बार कर चुके हैं भारत का दौरा

ऑस्ट्रेलिया के राजनीतिक गलियारों में एंथनी अल्बनीज कोई नया नाम नहीं हैं, वे चुनाव से पहले लंबे समय तक विपक्ष के मुख्य नेता थे। इतना ही नहीं एंथनी अल्बनीज दो बार भारत की यात्रा पर आ चुके हैं।

offline
जानिए कौन हैं ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, दो बार कर चुके हैं भारत का दौरा
Gaurav लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Sun, 22 May 2022 10:38 AM

ऑस्ट्रेलिया में आम चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में प्रधानमत्री स्कॉट मॉरिसन की पार्टी को करारी हार मिली है और लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज ने जीत हासिल की है। अल्बनीज अब ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम होंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनको बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एंथनी अल्बनीज को ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की जीत और प्रधानमंत्री के रूप में उनके चुनाव के लिए बधाई। मैं अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

इसी बीच लोग एंथनी अल्बनीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। ऑस्ट्रेलिया के राजनीतिक गलियारों में एंथनी अल्बनीज कोई नया नाम नहीं हैं, वे चुनाव से पहले लंबे समय तक विपक्ष के मुख्य नेता थे। इतना ही नहीं एंथनी अल्बनीज दो बार भारत की यात्रा पर आ चुके हैं। एंथनी अल्बनीज ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में भी भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत बनाने और रणनीतिक साझेदारी पर जोर देने का वादा किया था। फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में अल्बनीज के जीवन के बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं।

दो बार कर चुके हैं भारत की यात्रा
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओफरेल ने बताया है कि अल्बनीज भारत से अनजान नहीं हैं। वह 1991 में एक बैक-पैकर की तरह भारत भ्रमण कर चुके हैं। वहीं 2018 में एक संसदीय दल की अगुवाई करते हुए भारत आए थे। इतना ही नहीं जहां एक तरफ स्कॉट मॉरिसन ने अपने प्रचार में भारतीय मूल के वोटरों को कई तरीके से लुभाने की कोशिश की थी तो वहीं एंथनी अल्बनीज ने मजबूत भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया था।

बेहद सामान्य पृष्ठिभूमि से पीएम तक का सफर
दो मार्च 1963 को एंथनी अल्बनीज का जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ईसाई परिवार में हुआ। उन्हें बताया गया था कि उनके पिता की मौत हो गई है और उनकी परवरिश आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई मूल की मां ने की। हालांकि एंथनी जब 14 साल के थे तो उनकी मां ने बताया कि उनके पिता जिंदा है। उनकी मां की पिता के साथ कभी शादी ही नहीं हुई थी। फिलहाल कमजोर आर्थिक हालत के बीच एंथनी राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए और कई आंदोलनों में भाग लेने लगे।

चुनाव में मुकाबला मॉरिसन बनाम अल्बनीज
वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के इस आम चुनाव में छह प्रत्याशी पीएम पद की रेस में थे लेकिन मुख्य मुकाबला मॉरिसन और अल्बनीज के बीच ही था। मॉरिसन 2019 के चुनाव में भी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाए थे और छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इस बार हुए चुनाव में क्लाइमेंट चेंज बड़ा मुद्दा रहा था। जंगलों में लगी आग और बाढ़ को लेकर मॉरिसन सरकार घिरती रही।

मॉरिसन ने अंतिम चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली। मॉरिसन ने मीडिया को बताया कि रात को मैंने विपक्ष के नेता और आने वाले प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से बात की है और मैंने उन्हें उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी है। मॉरिसन ने यह भी कहा कि वे अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं और वह लिबरल पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी और देश का नेतृत्व करने का मौका मिला, इसके लिए वह सभी को धन्यवाद देते हैं।

उधर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से टोक्यो में होने वाली क्वाड शिखर बैठक के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात होगी। इससे पहले तक प्रधानमंत्री पद संभाल रहे स्कॉट मॉरिसन से भी पीएम मोदी की पहली मुलाकात जापान में ही हुई थी।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

विदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Scott Morrison Prime Minister's Office Quad Australia Tour
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें