अंटार्कटिका की आवाजों से बना रहे नौ म्यूजिक एल्बम

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अंतरिक्ष भौतिक विज्ञानी नाइजेल मेरेडिथ और संगीतकार किम कुनियो ने इस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डाटा को इंसान

अंटार्कटिका की आवाजों से बना रहे नौ म्यूजिक एल्बम

पेरिस, एजेंसी। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के शोधकर्ता और कलाकारों ने अंटार्कटिका में मौजूद रेडियो तरंगों को सुनने योग्य संगीत में बदल दिया। शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष के मौसम और सौर तूफानों से पैदा होने वाली प्राकृतिक रेडियो तरंगों को रिकॉर्ड किया है। इस डाटा को संगीत में बदलकर नौ म्यूजिक एल्बम तैयार किए जा रहे हैं। हैली रिसर्च स्टेशन पर खास एंटेना की मदद से बहुत कम फ्रीक्वेंसी वाली रेडियो तरंगों को पकड़ा गया। इस तकनीक को सोनिफिकेशन कहा जाता है। इन तरंगों में चिड़ियों के चहचहाने से लेकर लंबी सीटी जैसी अनोखी आवाजें सुनाई देती हैं। इसे इलेक्ट्रॉनिक बीट और वाद्ययंत्रों के साथ मिलाकर इनफिनिटास फोर्मास नाम का एल्बम भी जारी किया गया है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि सौर तूफान के दौरान यह संगीत बहुत तेज और रोमांचक हो जाता है, जबकि अंतरिक्ष का मौसम शांत होने पर इसकी धुनें भी धीमी और सुकून देने वाली हो जाती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।