रेप और तस्करी के आरोप में एंड्रयू और ट्रिस्टन टेट गिरफ्तार
अमेरिका के मियामी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाई एंड्र्यू और ट्रिस्टन टेट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी मार्शल सर्विस ने दोनों को ब्रिटिश अधिकारी द्वारा दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोपों के लिए हिरासत में लिया। वे अगले हफ्ते संघीय अदालत में पेश किए जा सकते हैं।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के मियामी से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाई एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी मार्शल सर्विस ने वारंट के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। एजेंसी के प्रवक्ता ब्रेडी मैकारन ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटिश अधिकारी दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामलों में दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे हैं। दोनों भाई अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखते हैं। अगले हफ्ते की शुरुआत में उन्हें मियामी की संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है। ब्रिटिश अभियोजकों ने शनिवार को बताया कि वे दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे हैं।
उन पर साल 2010 से 2017 के बीच महिलाओं के साथ दुष्कर्म और तस्करी करने के आरोप हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


