केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोस्टन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए प्रवासी संगठनों की सराहना की है।
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोस्टन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोस्टन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए प्रवासी संगठनों की सराहना की है। गृह मंत्री ने 30 जुलाई को संगठन को भेजे गए संदेश में कहा कि विदेशों में आयोजित भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत-अमेरिका की मजबूत मित्रता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा, भारत की सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक परंपराएं और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आदर्श दुनिया को एकता, शांति और सद्भाव का संदेश देता है।


