अटलांटिक महासागर में चीन और रूस की गतिविधियों से नाराज अमेरिका, तैयार कर रहा युद्ध रणनीति

एजेंसी वाशिंगटन
share

अमेरिका की सेना चीन और रूस के कारण लगातार बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर एक समग्र युद्ध रणनीति तैयार करने की योजना बना रही है। सीएनएन ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा सूत्रों के हवाले से यह...

joe biden   reuters 12 march 2020

अमेरिका की सेना चीन और रूस के कारण लगातार बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर एक समग्र युद्ध रणनीति तैयार करने की योजना बना रही है। सीएनएन ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। 

रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अटलांटिक महासागर में चीन और रूस की उग्र गतिविधियों से निपटने के लिए नई युद्ध रणनीति बनाई जाएगी जिसके तहत अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार किया जाएगा। 

अमेरिका की इस नयी युद्ध रणनीति के तहत साइबर हमलों, बाल्टिक और आर्कटिक सागर में रूस की बढ़ती हुई मौजूदगी के अलावा दक्षिण चीन सागर में चीन की लगातार मजबूत होती स्थिति से निपटने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अमेरिका की इस युद्ध रणनीति की अध्यक्षता अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन की निगरानी में सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मिले करेंगे। 

Ashutosh Ray

लेखक के बारे में

Ashutosh Ray

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़चीन और रूस से निपटने के लिए युद्ध रणनीति तैयार कर रहा अमेरिका