ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशधन कुबेर: जेफ बेजोस को पछाड़, बिल गेट्स कुछ घंटे बाद फिर बने सबसे अमीर

धन कुबेर: जेफ बेजोस को पछाड़, बिल गेट्स कुछ घंटे बाद फिर बने सबसे अमीर

सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स का खिताब महज कुछ घंटे में ही गंवा दिया। गुरुवार सुबह सबसे अमीर शख्स बने बेजोस शाम को कंपनी के खराब नतीजों के बाद ताज...

धन कुबेर: जेफ बेजोस को पछाड़, बिल गेट्स कुछ घंटे बाद फिर बने सबसे अमीर
एजेंसी,लंदनSat, 29 Jul 2017 08:51 AM
ऐप पर पढ़ें

सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स का खिताब महज कुछ घंटे में ही गंवा दिया। गुरुवार सुबह सबसे अमीर शख्स बने बेजोस शाम को कंपनी के खराब नतीजों के बाद ताज गंवा बैठे और माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स फिर शिखर पर पहुंच गए।

दरअसल, अमेजन की दूसरी तिमाही के नतीजे गुरुवार शाम को बाजार बंद होने के कुछ पहले घोषित हुए, जिसमें उसकी बिक्री तो 38 अरब डॉलर थी, लेकिन शुद्ध मुनाफा महज 19.7 करोड़ डॉलर का ही रहा। जबकि पिछले साल दूसरी तिमाही में अमेजन का शुद्ध लाभ 85.7 करोड़ डॉलर था।

इससे अमेजन के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट आई और उनकी कुल परिसंपत्ति 90 अरब डॉलर से नीचे आ गई। बेजोस के पास अमेजन के करीब आठ करोड़ शेयर हैं।

शेयर बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के शेयरों में लगातार उतार-चढ़ाव देखते हुए बिल गेट्स और अमेजन के बीच सबसे दौलतमंद व्यक्ति का खिताब आता जाता रहेगा। अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के बीच आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में तगड़ी प्रतिस्पर्धा है।

ऑनलाइन किताबों के बिजनेस से शुरू किया सफर 

ऑनलाइन किताबों की बिक्री से कारोबार शुरू करने वाले बेजोस ने 1994 में अमेजन की स्थापना की थी। भारत से लेकर मैक्सिको तक उनके कारोबार का विस्तार है। लेकिन अंतरिक्ष, कंप्यूटर, हाइपरलूप ट्रेन, ग्रोसरी मार्केट से लेकर मीडिया क्षेत्र में भी दखल है। हाल ही में होल फूड मार्केट कंपनी को 13 अरब डॉलर में खरीदा है। बेजोस वा¨शगटन पोस्ट अखबार का भी संचालन करते हैं। वह हाइपरलूप ट्रेन चलाने की परियोजना पर भी काम कर रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें