दो जहाजों पर हुए हमलों में सभी 24 भारतीय सुरक्षित : सोनोवाल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
होर्मुज स्ट्रेट और रोमानिया में दो टैंकरों पर हुए हमलों में सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 16 अक्तूबर को होर्मुज स्ट्रेट में कच्चे तेल के टैंकर पर हमला हुआ था, जबकि 14 अक्तूबर को रोमानिया के सुलिना एंकरेज में एक केमिकल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया गया। किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई।

नई दिल्ली, एजेंसी। होर्मुज स्ट्रेट और रोमानिया में हाल ही में दो टैंकरों पर हमलों में सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने एक्स पोस्ट में बताया कि 16 अक्तूबर को होर्मुज स्ट्रेट में कच्चा तेल ले जा रहे एक टैंकर पर हमला हुआ। वहीं, 14 अक्तूबर को रोमानिया के सुलिना एंकरेज में एक केमिकल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया। सोनोवाल ने कहा, दोनों जहाजों पर मौजूद सभी 24 भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमले में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।


