ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशशराब पीकर इसलिए अंग्रेजी बोलने लगते हैं लोग, रिसर्च में हुआ खुलासा

शराब पीकर इसलिए अंग्रेजी बोलने लगते हैं लोग, रिसर्च में हुआ खुलासा

शराब पीने के बाद कई बार लोग ऐसी भाषा बोलने लगते हैं, जिनका उन्हें ज्ञान नहीं होता है। इसी तरह अंग्रेजी को कम ज्ञान रखने वाले भी शराब पीने के बाद अंग्रेजी बोलने लगते हैं। इसके पीछे एक वजह निकलकर सामने...

शराब पीकर इसलिए अंग्रेजी बोलने लगते हैं लोग, रिसर्च में हुआ खुलासा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 01 Nov 2017 09:54 AM
ऐप पर पढ़ें

शराब पीने के बाद कई बार लोग ऐसी भाषा बोलने लगते हैं, जिनका उन्हें ज्ञान नहीं होता है। इसी तरह अंग्रेजी को कम ज्ञान रखने वाले भी शराब पीने के बाद अंग्रेजी बोलने लगते हैं। इसके पीछे एक वजह निकलकर सामने आई है। 

हाल ही में हुई एक रिसर्च से खुलासा हुआ है कि शराब पीने के बाद नई भाषाएं बोलने की संभावना बढ़ जाती है। लीवरपूल यूनिवर्सिटी, किंग्स कॉलेज लंदन और मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसपर शोध किया। इसमें 50 से अधिक जर्मनी में रहने वाले लोगों को शामिल किया गया था।

रिसर्च में शामिल होने वाले लोगों को शोधकर्ताओं ने शराब और बिना शराब वाली ड्रिंक पिलाई। इसके बाद डच भाषा में बात करने को कहा। इन सभी ने हाल ही में डच भाषा सीखी थी।

सभी 50 स्टूडेंट्स को उनके वजन के हिसाब से शराब पीने को दी गई। डच भाषा के जानकारों ने सभी के साथ बातचीत की और उसे रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि इन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि किसने शराब पी है और किसे पानी पीने के लिए दिया गया था। रिसर्च में निकलकर सामने आया कि शराब पीने वालों का प्रनाउनसिएशन ज्यादा बेहतर था। उन्होंने सवालों के बिलकुल सही उत्तर दिए।

रिसर्च से जुड़े एक शोधकर्ता ने कहा कि इससे साफ होता है कि शराब पीने के बाद ज्यादातर नई भाषा का इस्तेमाल करते हैं। एक अन्य शोधकर्ता डॉ. रेनर ने बताया कि हम यहां साफ कर देना चाहते हैं कि स्टूडेंट्स को शराब काफी कम मात्रा में दी गई थी।  उन्होंने आगे कहा, 'वैसे तो लोगों को शराब नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे कई दिक्कतें हो सकती हैं।' 

ये भी पढ़ें: बच्ची ने बिना बताए कर ली ऑनलाइन शॉपिंग, बिल देखकर उड़ गए मां के होश!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें