अफगानिस्तान वापस लौटा अल कायदा का खतरनाक आतंकी, लादेन का था सिक्‍योरिटी इंचार्ज

Sep 02, 2021 12:34 am ISTAshutosh Ray लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद अब तालिबान का असली चेहरा धीर-धीरे सामने आने लगा है। एक-एक कर आतंकी संगठनों की अफगानिस्तान में वापसी हो रही है। पहले हक्‍कानी नेटवर्क और अब अलकायदा के आतंकी की...

अफगानिस्तान वापस लौटा अल कायदा का खतरनाक आतंकी, लादेन का था सिक्‍योरिटी इंचार्ज

अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद अब तालिबान का असली चेहरा धीर-धीरे सामने आने लगा है। एक-एक कर आतंकी संगठनों की अफगानिस्तान में वापसी हो रही है। पहले हक्‍कानी नेटवर्क और अब अलकायदा के आतंकी की वापसी हुई है। यह आतंकी कोई और नहीं बल्कि 9/11 हमलों का मास्‍टरमाइंड ओसामा बिन लादेन का सिक्‍योरिटी इंचार्ज है। 

अमीन-उल-हक, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अनुसार, ओसामा बिन लादेन के लिए सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी देखता था, और अब इसे तालिबान के लिए एक खास व्यक्ति कहा जा रहा है। अमीन पिछले एक दशक से छिपा हुआ था। 2011 में पाकिस्तानी जेल से रिहा होने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से कही नजर नहीं आया था। अमीन तीन साल तक पाकिस्तान की जेल में बद था।

अमीन उल हक के अफगानिस्तान लौटने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कथित तौर पर अमीन का अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में अपने गृहनगर पहुंचे पर भव्य स्वागत हो रहा है। वीडियो में अमीन के साथ गाड़ियों एक पूरी काफिला नजर आ रही है। वीडियो में अमीन खुद को एक्सपोज करते हुए भी नजर आ रहा है। वो अपने समर्थकों के साथ बातचीत करता है और उनके साथ सेल्फी भी खींचवाता हुआ नजर आ रहा है।

— BILAL SARWARY (@bsarwary) August 30, 2021

ओसामा के सुरक्षा प्रमुख के रूप में, वह 'ब्लैक गार्ड्स' का प्रभारी था। ब्लैक गार्ड्स जो कि लादेन की सुरक्षा और देखभाल करता था। बता दें कि ओसामा बिन लादेन को साल 2011 में अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान के एबटाबाद में घुसकर मार गिराया था। अमीन उस समय लादेन के करीब हो गया जब उसने 1980 के दशक में मकतबा अखिदमत में अब्दुल्ला आजम के साथ काम किया था।

Ashutosh Ray

लेखक के बारे में

Ashutosh Ray

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।