एशियन गेम्स-2026 के लिए ऑब्जर्वर बने अजय त्रिपाठी

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर के पूर्व आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स-2026 के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी है। इससे पहले वे विभिन्न राष्ट्रीय खेल आयोजनों में तकनीकी अधिकारी रह चुके हैं।

एशियन गेम्स-2026 के लिए ऑब्जर्वर बने अजय त्रिपाठी
एशियन गेम्स-2026 के लिए ऑब्जर्वर बने अजय त्रिपाठी

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फाजिलनगर क्षेत्र के भेलया चन्द्रौटा निवासी पूर्व आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वर्तमान में वह प्रदेश हॉकी संघ के उपाध्यक्ष हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी है।जापान में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आयोजित एशियन गेम्स में 45 देशों के 15 हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में अजय कुमार त्रिपाठी को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।अजय कुमार त्रिपाठी इससे पहले नेशनल गेम्स, साउथ एशियन गेम्स और खेलो इंडिया सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों में तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं।

खेलों से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है। फाजिलनगर क्षेत्र में उनकी पहचान अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक के रूप में भी है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता को व्यापक पहचान मिली है और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, अनिल जायसवाल, पंकज पाण्डेय आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़एशियन गेम्स-2026 के लिए ऑब्जर्वर बने अजय त्रिपाठी