‘पेरिस फैशन वीक’ में ऐश्वर्या का जलवा
बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया, जिसमें उन्होंने यारा शूमेकर का डिजाइन किया हुआ काला वेलवेट गाउन पहना था। उन्होंने एक क्राउन भी पहन रखा था। लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में यह उनकी लगातार मौजूदगी का हिस्सा है।

बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘पेरिस फैशन वीक’ में ‘रैंप वॉक’ किया। अभिनेत्री ने यारा शूमेकर का डिजाइन किया हुआ शानदार ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था। उन्होंने इसके साथ एक क्राउन भी पहना, जिससे वह और भी खूबसूरत लग रहीं थीं। लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर बच्चन ने सोमवार को 'लोरियल पेरिस ले डेफीले' शो में रैंप वॉक किया। यह शो एफिल टॉवर और इकोले मिलिटेयर के पास प्लेस जोफ्रे में आयोजित किया गया था।ब्रांड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस की एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में लिखा था कि अपनी अहमियत जाहिर करने वाली एक रात की शुरुआत यहीं से होती है।
अभिनेत्री दो दशकों से भी ज्यादा समय से कान फिल्म महोत्सव के ‘रेड कार्पेट’ और ‘पेरिस फैशन वीक’ में इस ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने 2019 में पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करना शुरू किया था।रैंप पर मौजूद अन्य मशहूर हस्तियों में 'ब्रिजर्टन' की अभिनेत्री सिमोन एशले, हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगोरिया, सेलीन डियोन, कारा डेलेविंगने और क्रिस्टन बेल शामिल थीं।

