ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसमुद्र में प्लेन घुसने के बाद एक यात्री लापता : एयरलाइन

समुद्र में प्लेन घुसने के बाद एक यात्री लापता : एयरलाइन

न्यूजीलैंड में सुदूर माइक्रोनेशिया द्वीप पर उतरते समय रनवे से आगे निकलकर समुद्र में गिरने वाले यात्री विमान की कंपनी ने कहा कि एक व्यक्ति लापता है। इससे पहले एयरलाइन ने बताया था कि सभी 47 यात्रियों...

समुद्र में प्लेन घुसने के बाद एक यात्री लापता : एयरलाइन
नई दिल्ली। एजेंसीSat, 29 Sep 2018 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड में सुदूर माइक्रोनेशिया द्वीप पर उतरते समय रनवे से आगे निकलकर समुद्र में गिरने वाले यात्री विमान की कंपनी ने कहा कि एक व्यक्ति लापता है। इससे पहले एयरलाइन ने बताया था कि सभी 47 यात्रियों और क्रू सदस्यों को डूबते विमान से सुरक्षित बचा लिया गया। एयर न्यूगिनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार दोपहर तक एक पुरुष यात्री का पता नहीं चला है। एयरलाइन ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन, अस्पतालों और जांचकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि व्यक्ति का पता लगाया जा सके।

एयरलाइन ने अभी व्यक्ति की उम्र और नागरिकता के बारे में और जानकारियां नहीं दी हैं। गौरतलब है कि एयर न्यूगिनी का बोइंग 737-800 विमान माइक्रोनेशिया में वेनो हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह गलती से आगे बढ़ गया और समुद्र में जा घुसा। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। कुछ ही मिनटों में स्थानीय लोगों ने छोटी नावें एकत्रित कीं और झील से लोगों को निकाला। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया। शनिवार तक छह यात्री अस्पताल में थे और सभी की हालत स्थिर है। 

लैंडिंग के दौरान बेकाबू हुआ प्लेन, फिसलकर समुद्र में घुसा, देखें VIDEO

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें