एयर इंडिया की जापान के ओसाका के लिए सीधी उड़ान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एयर इंडिया 2 फरवरी 2027 से दिल्ली और जापान के ओसाका शहर के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी। यह सेवा सप्ताह में चार दिन संचालित होगी और इस मार्ग पर दिल्ली से सीधी उड़ान देने वाली एयर इंडिया अकेली विमान सेवा कंपनी होगी। उड़ान में बोइंग 787-8 विमान इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें बिजनेस और इकोनॉमी क्लास की सीटें होंगी।

एयर इंडिया की जापान के ओसाका के लिए सीधी उड़ान

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया अगले साल फरवरी में दिल्ली से जापान के शहर ओसाका के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि यह उड़ान दो फरवरी 2027 से शुरू होगी। इसके साथ ही ओसाका के लिए दिल्ली से सीधे सेवा देने वाली वह अकेली विमान सेवा कंपनी बन जाएगी। ओसाका जापान का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। एयर इंडिया इस मार्ग पर बोइंग 787-8 विमान का परिचालन करेगी। इसमें बिजनेस क्लास में 18 फुल-फ्लैट बेड सीट और इकोनॉमी क्लास में 241 सीटें हैं। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी।

वार्ता

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़एयर इंडिया की जापान के ओसाका के लिए सीधी उड़ान