दिल्ली-टोरंटो के बीच 'नॉन-स्टॉप' उड़ान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एयर इंडिया एक अगस्त से दिल्ली और टोरंटो के बीच बिना किसी ठहराव वाली उड़ानें शुरू करेगी। ईंधन ठहराव के हटने से उड़ान का समय 20 घंटे से घटकर 17 घंटे रह जाएगा। यह सेवा एक साल बाद बहाल की जा रही है और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए नए विमानों और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

दिल्ली-टोरंटो के बीच 'नॉन-स्टॉप' उड़ान

नई दिल्ली, एजेंसी। एयर इंडिया एक अगस्त से दिल्ली और टोरंटो के बीच बिना किसी ठहराव वाली उड़ानें शुरू करेगी और इसके लिए नए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। एयरलाइन ने कहा कि ईंधन ठहराव हटने से दिल्ली-टोरंटो उड़ान का समय करीब तीन घंटे घटकर लगभग 20 घंटे से 17 घंटे रह जाएगा। टोरंटो से दिल्ली की वापसी उड़ान पहले की तरह नॉन-स्टॉप रहेगी, जिसकी अवधि करीब 16 घंटे है।

उड़ान सेवा की बहाली

एयरलाइन एक साल से अधिक समय बाद इस मार्ग पर किसी ईंधन ठहराव के बगैर उड़ान सेवा को बहाल कर रही है। पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र 2025 में बंद होने की वजह से उसे उत्तर अमेरिका और यूरोप के लिए लंबा मार्ग अपनाना पड़ा था।

उड़ान की संख्या में वृद्धि

एयर इंडिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि एक अगस्त से दिल्ली-टोरंटो के बीच दैनिक उड़ानें संचालित होंगी, जो अभी सप्ताह में पांच बार चलाई जा रही हैं। फिलहाल इस मार्ग पर उड़ानें बोइंग 777 विमानों के जरिये वियना में ईंधन भरने के ठहराव के साथ संचालित की जा रही हैं।

बेहतर अनुभव के लिए नए विमान

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर नए विमानों और बेहतर केबिन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एयर इंडिया ने कब से दिल्ली और टोरंटो के बीच उड़ानें शुरू की हैं?
एयर इंडिया एक अगस्त से दिल्ली और टोरंटो के बीच बिना किसी ठहराव वाली उड़ानें शुरू करेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।