इंफो:::दुनिया के कई देश बना चुके हैं एआई टूल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने 'सुपरह्यूमन' नामक एआई टूल विकसित किया है, जो सामान्य ईसीजी रिपोर्ट की जांच करके मात्र 2 सेकंड में दिल की बीमारियों की पहचान कर सकता है। इसके परीक्षण में हार्ट फेलियर के 81% मामलों और हार्ट वॉल्व डिजीज के 90% मामलों की सटीक पहचान की गई है।

इंफो:::दुनिया के कई देश बना चुके हैं एआई टूल

नोट: दिल्ली से बन रही.. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में हृदय रोगों की पहचान करेगा एआई से युक्त उपकरण--वाली खबर के साथ लगाएं ब्रिटेन के डॉक्टरों ने 'सुपरह्यूमन' एआई टूल बनाया है

लंदन, एजेंसी। एआई से दिल की बीमारी का पता लगाने के लिए दुनियाभर में कई टूल विकसित हुए हैं। ब्रिटेन,अमेरिका, कनाडा इत्यादि देशों के वैज्ञानिकों ने मॉडल तैयार किया है। गूगल और एनवीडिया जैसे संस्थानों ने भी एआई टूल बनाए हैं।

सुपरह्यूमन टूल दो सेकंड में देता है जानकारी

इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने अत्याधुनिक एआई टूल विकसित किया है, जो सामान्य ईसीजी रिपोर्ट की जांच करके मात्र 2 सेकंड से भी कम समय में दिल की बीमारियों और हार्ट फेलियर के खतरों को पहचान लेता है। इस टूल का नाम सुपरह्यूमन रखा गया है। हाल ही में इसके नतीजे सामने आए हैं।

90 फीसदी तक सफलता दर

-सुपरह्यूमन टूल ने अमेरिका में 67000 मरीजों पर किए गए परीक्षण में इस टूल ने हार्ट फेलियर के 81% तक मामलों की सटीक पहचान की।

-हार्ट वॉल्व डिजीज के 90% तक मामलों को पकड़ा

कनाडा: मेकगिल यूनिवर्सिटी और टोरंटो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसे एआई मॉडल तैयार किए हैं जो ईसीजी के डाटा से हृदय की मांसपेशियों की बीमारी की पहचान कर सकते हैं।

गूगल हेल्थ और एनविडिया: इनके एआई मॉडल ईसीजी और कार्डिएक इमेजिंग से दिल के दौरे के जोखिम का अनुमान लगाते हैं।

-एप्पल सहित अन्य स्मार्टवॉच में इस्तेमाल होने वाले एआई सेंसर भी ईसीजी लेकर अनियमित धड़कन का पता लगाते हैं और अलर्ट जारी करते हैं।

प्रश्नों के उत्तर

✦सुपरह्यूमन टूल कितने समय में हृदय रोगों की पहचान करता है?−
सुपरह्यूमन टूल मात्र 2 सेकंड से भी कम समय में दिल की बीमारियों की पहचान करता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़इंफो:::दुनिया के कई देश बना चुके हैं एआई टूल