ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअगस्ता वेस्टलैंड मामला: इटली में घोटाले का मुख्य आरोपी कार्लो गेरोसा गिरफ्तार 

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: इटली में घोटाले का मुख्य आरोपी कार्लो गेरोसा गिरफ्तार 

एक बड़े और अहम घटनाक्रम के तहत इटली में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय अथॉरिटीज ने कुछ दिनों पहले कार्लो गेरोसा को स्विट्जरलैंड से वापस आने पर गिरफ्तार...

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: इटली में घोटाले का मुख्य आरोपी कार्लो गेरोसा गिरफ्तार 
लाइव हिन्दुस्तान टीम। ,रोमThu, 05 Oct 2017 10:39 AM
ऐप पर पढ़ें

एक बड़े और अहम घटनाक्रम के तहत इटली में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय अथॉरिटीज ने कुछ दिनों पहले कार्लो गेरोसा को स्विट्जरलैंड से वापस आने पर गिरफ्तार किया है। गेरोसा की गिरफ्तारी रेड ईडी की ओर से भेजे गए रेड कॉर्नर नोटिस के अनुरोध के बाद की गई है। ईडी वीवीआईपी चॉपर घोटाले में 3,600 करोड़ रुपए से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। 

अब ईडी करेगी प्रत्यर्पण की मांग 
ईडी अधिकारियों की ओर से अब 70 वर्षीय गेरोसा के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजेगा। साल 2014 में भारत ने अगस्तावेस्टलैंड के साथ करार को खत्म कर दिया था। यह कंपनी इटली की बड़ी रक्षा कंपनी फिनमेकना का ब्रिटिश हिस्सा है। भारत ने इस कंपनी के साथ इंडियन एयरफोर्स को 12 एडब्लू-101 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सप्लाई करने के लिए करार किया था। इस वर्ष जुलाई में सीबीआई ने इस सिलसिले में पूर्व एयरफोर्स चीफ एसपी त्यागी और उनके चचेर भाई संजीव त्यागी के साथ गौतम खेतान को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस डील में कई चार्जशीट फाइल की हैं। इटली के कोर्ट ने 225 पेजों का एक ऑर्डर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि इस डील में भारतीय अधिकारियों को रकम की अदायगी कर दी गई थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें