ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशब्रिटेन में नहीं हो रही बारिश, इंद्र देव को रिझाएंगे रेन डांसर

ब्रिटेन में नहीं हो रही बारिश, इंद्र देव को रिझाएंगे रेन डांसर

ब्रिटेन में भीषण गर्मी और सूखे से परेशान लोग अब राहत के लिए ‘रेन डांसर’ (बारिश के लिए नृत्य करने वाले) की शरण में हैं। इस देश में 57 साल के इतिहास में सबसे कम बारिश इस साल दर्ज की गई है।...

ब्रिटेन में नहीं हो रही बारिश, इंद्र देव को रिझाएंगे रेन डांसर
लंदन, एजेंसी Sat, 21 Jul 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन में भीषण गर्मी और सूखे से परेशान लोग अब राहत के लिए ‘रेन डांसर’ (बारिश के लिए नृत्य करने वाले) की शरण में हैं। इस देश में 57 साल के इतिहास में सबसे कम बारिश इस साल दर्ज की गई है। ब्रिटेन में गत चार जून से एक बूंद भी नहीं गिरी है। इस समस्या के समाधान के लिए कुछ लोगों ने एक अनूठा रास्ता अपनाया है। उन्होंने अफ्रीका से ‘रेन डांसर’ के समूह को बुलाया है। 

दुनिया के कई हिस्सों में बारिश के देवता को प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। अफ्रीका में बारिश के लिए नृत्य करने वालों को पुजारी माना जाता है। इसी तरह का एक समूह ‘अदांता डांस ग्रुप’ है। इसका दावा है कि  पिछले 21 साल से सफलतापूर्वक वर्षा देवता को खुश करता रहा है और फसलों को सूखे की मार से बचा रहा है। 

42 साल पहले सरकार ने कराई थी पूजा 

ब्रिटेन में कम बारिश के हालात 1976 में भी बने थे। उस समय प्रधानमंत्री हारोल्ड विल्सन ने डेनिस हॉवेल को सूखे के लिए मंत्री नियुक्त किया था। साथ ही प्रधानमंत्री ने देश की ओर से उन्हें ‘रेन डांस’ का अनुष्ठान कराने को कहा था। इत्तेफाक से दो दिन बाद ही देशभर में काफी बारिश हुई थी। इसी उम्मीद में शुक्रवार को घाना और नाइजीरियाई मूल के नर्तकों ने लंदन के हाइड पार्क में डांस किया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें