Hindi Newsविदेश न्यूज़afghanistan former president Amrullah Saleh Destroyed photos of his wife daughter after taliban take over kabul - International news in Hindi
'पत्नी और बेटी की तस्वीरें नष्ट कर दी', अमरुल्लाह सालेह ने बताया काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद क्या हुआ..

'पत्नी और बेटी की तस्वीरें नष्ट कर दी', अमरुल्लाह सालेह ने बताया काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद क्या हुआ..

संक्षेप:

अफगानिस्तान में अभी तालिबान के खिलाफ पंजशीर विद्रोहियों का नेतृत्व कर रहे अमरुल्लाह सालेह ने बताया कि किस तरह उन्होंने काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरों को नष्ट कर...

Sep 04, 2021 09:49 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अफगानिस्तान में अभी तालिबान के खिलाफ पंजशीर विद्रोहियों का नेतृत्व कर रहे अमरुल्लाह सालेह ने बताया कि किस तरह उन्होंने काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरों को नष्ट कर दिया। 15 अगस्त को काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अमरुल्लाह सालेह कह चुके है कि वो तालिबान के सामने सरेंडर नहीं करेंगे। अब 'Daily Mail' के लिए लिखे एक आलेख में पूर्व उपराष्ट्रपति ने बताया है कि काबुल पर तालिबान के हमले के बाद क्या-क्या हुआ। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्णयों की भी निंदा की है। इतना ही नहीं पूर्व उपराष्ट्रपति ने साफ-साफ कहा है कि अफगानिस्तान की ऐसी हालत के पीछे किसी और का नहीं बल्कि पाकिस्तान का हाथ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया है कि वो कभी भी तालिबान के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड को भी कह रखा था कि अगर वो घायल हो गए तो वो उनके सिर में गोली मार दे। अमरुल्लाह सालेह ने यह बात ऐसे समय में कही है जब हाल ही में तालिबान ने दावा किया था कि उसने पंजशीर प्रक्षेत्र पर कब्जा जमा लिया है। तालिबान ने दावा किया था कि यहां के स्थानीय लोग वहां से भाग रहे हैं और तालिबान शासित अन्य प्रक्षेत्रों में जा रहे हैं। हालांकि, तालिबान विद्रोही गुट ने इन बातों का खंडन किया था। 

पूर्व उपराष्ट्रपति ने लिखा कि तालिबान को पाकिस्तानी एंबेंसी की तरफ से निर्देश मिल रहे थे। तालिबान के प्रवक्ता को हर घंटे निर्देश मिल रहे थे। पश्चिमी देशों ने अफगानिस्तान के साथ प्रचंड विश्वासघात किया। उनको पता है कि काबुल की सड़कों पर अब अलकायदा आ चुका है। उनको यह भी पता है कि तालिबान का ऱिफॉर्म नहीं हुआ है। अमरुल्लाह सालेह ने बताया कि जिस दिन काबुल पर कब्जा किया गया उससे पहले वाली रात जेल में तालिबानी कैदियों ने भागने की कोशिश की थी। तब उपराष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी गई थी।

उन्होंने गैर-तालिबानी कैदियों से संपर्क करने की कोशिश की थी और इसके बाद विद्रोह हुआ था। अगले ही दिन अमरुल्लाह सालेह सुबह 8 बजे उस वक्त उठे जब उनके परिवार के सदस्य और उनके दोस्त उन्हें फोन कर रहे थे। वो लिखते हैं कि उन्होंने रक्षा मंत्री और गृहमंत्री से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन संपर्क नहीं हो सका था। काबुल के पुलिस मुखिया ने उन्हें बताया था कि वो सिर्फ एक घंटे के लिए विद्रोहियों को रोक सकते हैं। लेकिन इस घंटे में मुझे अफगानी फोर्स कही नजर नहीं आई। 

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को मैसेज किया कि हमें कुछ करना होगा। लेकिन मुझे किसी से कोई जवाब नहीं मिला। 15 अगस्त की सुबह 9 बजे तक काबुल में लोग बेचैन हो उठे थे। तालिबान ने जब काबुल पर कब्जा किया तब मैंने अहमद मसूद को मैसेज किया जो उस वक्त काबुल में ही थें। इसके बाद मैं अपने घर गया और मैंने अपनी पत्नी और बेटियों की तस्वीरें नष्ट कर दीं। मैंने अपना कम्प्यूटर और कुछ जरुरी सामान इकट्ठा किया।' सालेह ने लिखा कि उन्होंने अपने प्रमुख गार्ड रहिम से कहा कि अगर वो जख्मी हो जाते हैं तो वो उन्हें गोली मार दे। क्योंकि वो तालिबान के सामने सरेंडर नहीं करना चाहते हैं। 

सालेह ने बताया कि काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद उन्हें अफगानिस्तान से निकल जाने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने दूसरे राजनेताओं की तरह ऐसा नहीं किया। उन्होंने लिखा कि यहां से जाने वाले राजनेता महंगे होटले में ठहरते हैं और वहीं से ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अफगानियों के लिए लड़ने की बात कहते हैं। 

 
 

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।