खेल : राशिद की फिरकी में फंसा आयरलैंड, अफगान टीम को बढ़त
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राशिद की फिरकी में फंसा आयरलैंड, अफगान टीम को बढ़त ब्रेडी। कप्तान इब्राहिम जदरान

राशिद की फिरकी में फंसा आयरलैंड, अफगान टीम को बढ़त ब्रेडी। कप्तान इब्राहिम जदरान (84) रन की अर्धशतकीय पारी के बाद प्लेयर ऑफ द मैच राशिद खान (छह विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी से अफगानस्तिान ने बारिश बाधित दूसरे एकदिवसीय मैच में आयरलैंड को 92 रन से हरा दिया। शुक्रवार को इस जीत के साथ अफगान टीम ने तीन मैचों की सरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। पहला मैच धुल गया था। 47 ओवर के मैच में अफगानस्तिान ने आठ विकेट पर 299 रन बनाए। उसके बाद राशिद खान की फिरकी के सामने आयरलैंड की टीम 33.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई।
मेजबान टीम के लिए केड कार्मिकेल ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। अगला एकदिवसीय मैच सोमवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा।


