फिल्म जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक पार्क' के अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। न्यूजीलैंड में जन्मे सैम ने कैंसर से लड़ाई के बाद हाल ही में स्वास्थ्य में सुधार की बात कही थी। उनके आखिरी क्षण परिवार के साथ गुजरे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने उनकी विरासत को याद किया।

फिल्म जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन

लॉस एंजिल्स, एजेंसी। हॉलीवुड फिल्म जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूजीलैंड के इस अभिनेता का निधन ऑस्ट्रेलिया में हुआ। सैम ने कुछ महीने पहले कहा था कि वर्षों तक कैंसर से लड़ने के बाद वे अब इससे मुक्त हो गए हैं। अभिनेता के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए एक बयान के मुताबिक, आखिरी पलों में सैम नील अपने परिवार के साथ थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अभिनेता के कार्य को याद करते हुए कहा कि सैम नील ने कई लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई कहानियों में काम किया और यहां के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

उन्हें बहुत याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।