होर्मुज में पोत को मिसाइल से निशाना बनाया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने पुष्टि की है कि होर्मुज से गुजरते समय उसके एक पोत पर मिसाइल से हमला किया गया। यह घटना शनिवार तड़के हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें।

अबू धाबी, एजेंसी। अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने शनिवार को पुष्टि की कि होर्मुज से गुजर रहे उसके एक पोत को मिसाइल से निशाना बनाया गया। कंपनी के मुताबिक घटना शनिवार तड़के हुई। कंपनी ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। कंपनी ने लोगों से अपील की कि वे इस घटना से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त करें और अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें।


