झारखंड के आशीष पूर्ति का भारतीय हॉकी टीम में चयन, मस्कट में दिखाएंगे दम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन पुरुष यूथ हॉकी-5एस एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता ओमान के मस्कट में होगी। आशीष ने पहले भी अंडर-18 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

झारखंड के आशीष पूर्ति का भारतीय हॉकी टीम में चयन, मस्कट में दिखाएंगे दम

नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन आगामी पुरुष यूथ हॉकी-5एस एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता मस्कट (ओमान) में होगी, जहां आशीष भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम की जर्सी में यह उनका दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि इस गल्फ दौरे के लिए चुनी गई पुरुष टीम में झारखंड से चयनित वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। आशीष का चयन पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ।

15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से हॉकी-5 एस के तेज और चुनौतीपूर्ण प्रारूप के लिए 10 सदस्यीय टीम चुनी गई। कोचिंग स्टाफ ने रक्षा पंक्ति के लिए केवल दो विशेषज्ञ डिफेंडरों का चयन किया, जिनमें आशीष ने अपनी जगह बनाई।आशीष की उपलब्धि वर्ष 2017 में टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट्स द्वारा स्थापित हॉकी ऐस फाउंडेशन तथा नवल टाटा हॉकी अकादमी की सफल पहल को भी रेखांकित करती है। विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल विज्ञान, पोषण विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के बल पर अकादमी ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।