ताजपुर के आमिर को भारतीय दूतावास में चौथी बार सम्मान
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
ताजपुर के हाजी शमीम अहमद के पुत्र आमिर रज़ा को अंकारा स्थित भारतीय दूतावास से 'भारत को जानिए' क्विज 2026 के लिए सम्मानित किया गया है। यह उनका चौथा सम्मान है, जो पहले 2019, 2021 और 2025 में भी मिल चुका है। वे वर्तमान में तुर्की में क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

ताजपुर।अंकारा स्थित दूतावास में ताजपुर प्रखंड के मानपुरा पंचायत के गद्दोपुर गांव निवासी हाजी शमीम अहमद के पुत्र आमिर रज़ा को भारत के राजदूत के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आमिर रज़ा को भारत को जानिए क्विज 2026 में भाग लेने पर भारतीय दूतावास, अंकारा के राजदूत आर. गौरव श्रेष्ठ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह उनके लिए भारतीय दूतावास द्वारा चौथा सम्मान है। इससे पहले वर्ष 2019, 2021 और 2025 में उन्हें मास्को स्थित भारतीय दूतावास द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में आमिर रज़ा तुर्की में रेनेसांस होल्डिंग के साथ क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और ओस्मान गाजी फ्लोटिंग प्रोडक्शन यूनिट प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं।


