तिरंगे के साथ 13 हजार फीट से छलांग, 65 स्काईडाइवर्स ने रचा इतिहास

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- लीबिया में 65 स्काईडाइवर्स अपने-अपने देशों के राष्ट्रीय ध्वज लेकर विमान से एक

तिरंगे के साथ 13 हजार फीट से छलांग, 65 स्काईडाइवर्स ने रचा इतिहास

लीबिया में 65 स्काईडाइवर्स अपने-अपने देशों के राष्ट्रीय ध्वज लेकर विमान से एक साथ कूदे दुबई, एजेंसी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले तीन भारतीय उन 65 स्काईडाइवर्स में शामिल रहे, जिन्होंने लीबिया में 13,000 फीट की ऊंचाई से एक साथ छलांग लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सभी स्काईडाइवर्स अपने-अपने देशों के राष्ट्रीय ध्वज लेकर विमान से कूदे थे।

रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 14 अगस्त को इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि की। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक केरल के कन्नूर निवासी जमशीर थनालोट, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अभिषेक रावत और बिहार के पटना की ईशा राज इस अभियान में शामिल तीन भारतीय थे। यह रिकॉर्ड सात अगस्त को बनाया गया। इस दौरान करीब 38 देशों के स्काईडाइवर्स ने सैन्य विमान इल्यूशिन इल-76टीडी से छलांग लगाई। 65 स्काईडाइवर्स का एक ही विमान से अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक साथ छलांग लगाना नया विश्व रिकॉर्ड है। भारतीय प्रतिभागियों ने छलांग के दौरान तिरंगा लहराया। यह प्रयास भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले किया गया, जिससे इसमें देशभक्ति का भाव भी जुड़ गया।

स्काईडाइविंग समुदाय का हिस्सा

21 से अधिक स्काईडाइवर्स शामिल नहीं होते

तीनों भारतीय यूएई के स्काईडाइविंग समुदाय का हिस्सा हैं। वे पांच अगस्त को लीबिया पहुंचे थे और अंतिम प्रयास के लिए मंजूरी मिलने से पहले तीन अभ्यास छलांग लगाई थी। रावत ने गल्फ न्यूज से कहा कि तीनों के कुल 1,500 से अधिक छलांग लगाने के बावजूद इस प्रयास को लेकर सभी तनाव में थे। जमशीर ने कहा कि एक ही विमान से 65 स्काईडाइवर्स का एक साथ बाहर निकलना इस खेल में बेहद दुर्लभ है। आमतौर पर ऐसे प्रयासों में 21 से अधिक स्काईडाइवर्स शामिल नहीं होते।

सफलता की चुनौतियाँ

इस छलांग को सफल बनाने में कई चुनौतियां थीं। स्काईडाइवर्स को बड़े राष्ट्रीय ध्वजों को नियंत्रित करने के साथ पैराशूट में उनके उलझने से बचना था। साथ ही उन्हें अन्य स्काईडाइवर्स से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए कैमरों से निगरानी वाले निर्धारित क्षेत्र में उतरना था, ताकि रिकॉर्ड का प्रयास दर्ज किया जा सके।

आवश्यक प्रश्न

यह रिकॉर्ड कब बना?
यह रिकॉर्ड सात अगस्त को बनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़तिरंगे के साथ 13 हजार फीट से छलांग, 65 स्काईडाइवर्स ने रचा इतिहास