ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनाइजीरिया: 3 साल बाद बोको हराम ने 82 स्कूली छात्राओं को रिहा किया

नाइजीरिया: 3 साल बाद बोको हराम ने 82 स्कूली छात्राओं को रिहा किया

नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने अप्रैल 2014 में देश के उत्तरी-पश्चिम क्षेत्र चिबोक से अगवा किये गये 2०० से अधिक स्कूली छात्राओं में से 82 को रिहा कर दिया है। अधिकारियों ने आज यह...

नाइजीरिया: 3 साल बाद बोको हराम ने 82 स्कूली छात्राओं को रिहा किया
एजेंसी,अबुजाSun, 07 May 2017 08:20 AM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने अप्रैल 2014 में देश के उत्तरी-पश्चिम क्षेत्र चिबोक से अगवा किये गये 2०० से अधिक स्कूली छात्राओं में से 82 को रिहा कर दिया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि स्कूली छात्राओं को सरकार और बोको हराम की बातचीत के बाद रिहा किया गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि लड़कियां अभी कैमरून सीमा में बांकी के पास है जहां इन सबका मैदागुरी ले जाने से पहले मेडिकल जांच किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में बोको हराम के आतंकवादियों ने एक स्कूल से लगभग 22० छात्राओं का अपहरण कर लिया था जिनमें से 20 छात्राओं को रेड क्रास की अंतरराष्ट्रीय समिति के प्रयासों के बाद पिछले वर्ष अक्टूबर में रिहा कर दिया गया था। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने पिछले माह कहा था कि सरकार अन्य अपहृत छात्राओं को बोको हराम के कब्जे से छुड़ाने के लिये बातचीत कर रही है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें