ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशथाईलैंड में शादी घोटाला, भारतीय समेत 27 महिलाएं गिरफ्तार

थाईलैंड में शादी घोटाला, भारतीय समेत 27 महिलाएं गिरफ्तार

थाईलैंड में 35 वर्षीय भारतीय और 27 थाई महिलाओं को नकली विवाह पंजीकरण कराने के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट के जरिए भारतीय पुरुष देश में आवासीय वीजा हासिल...

थाईलैंड में शादी घोटाला, भारतीय समेत 27 महिलाएं गिरफ्तार
एजेंसी,बैंकॉकTue, 15 Jan 2019 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

थाईलैंड में 35 वर्षीय भारतीय और 27 थाई महिलाओं को नकली विवाह पंजीकरण कराने के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट के जरिए भारतीय पुरुष देश में आवासीय वीजा हासिल करते थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय मूल के विक्रम लेहरी को दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने थाई महिलाओं की भारतीय नागरिकों के साथ नकली शादी पंजीकृत कराई थी। इमिग्रेशन ब्यूरो प्रमुख एवं टेक्नोलॉजी क्राइम सप्रेशन सेंटर के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुरचित हाकपाल ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं में से प्रत्येक को आठ से दस हजार भाट पर इस काम के लिए रखा गया था। ये महिलाएं कभी उन भारतीय पुरुषों के साथ नहीं रहीं जिनके साथ उनकी शादी पंजीकृत की गई थी। उन्होंने बताया कि लंबी जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी की गई। इनमें से एक महिला 70 साल की है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें