इंफो:1::सबसे गर्म साल बनने की राह पर 2026

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अगले तीन महीने तय करेंगे साल कितना गर्म रहता है नोट: कृप्या एचटी का

इंफो:1::सबसे गर्म साल बनने की राह पर 2026

अगले तीन महीने तय करेंगे साल कितना गर्म रहता है नोट: कृप्या एचटी का लोगो लगाएं

नई दिल्ली। 2026 अब तक का सबसे गर्म साल बनने की राह पर है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के छह वैश्विक डाटासेट में से 2024 में लगभग सभी ने पहली बार 1.5 डिग्री सेल्सियस की पूर्व-औद्योगिक सीमा को पार कर लिया था, जबकि 2023 और 2025 में भी तापमान इस खतरनाक सीमा के बेहद करीब बना रहा।

ताजा संकेत हैं कि 2026 में भी तापमान इस सीमा को पार कर नया रिकॉर्ड बनाएगा। अगर यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो पृथ्वी का तापमान स्थायी रूप से 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा से ऊपर चला जाएगा, जिससे दुनिया भर में भयानक मौसमी तबाही का खतरा बढ़ जाएगा। 2026 इतिहास का सबसे गर्म साल बनता है या नहीं, इसका अंतिम फैसला अगले तीन महीनों में हो जाएगा।

वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री के करीब

इस साल का तापमान 1.5 डिग्री सीमा के करीब

ब्ल्यूएमओ के छह में से दो मुख्य डाटासेट दर्शाते हैं कि इस साल का तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.49 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है, जबकि अन्य डाटासेट भी 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक की बढ़ोतरी के साथ इसके बेहद करीब हैं। यह मामूली अंतर गणना के अलग-अलग आधार वर्षों के कारण है। सभी डाटासेट इस बात पर सहमत हैं कि 2026 का तापमान इतिहास के सबसे गर्म साल 2024 को छोड़कर अब तक के सभी वर्षों से अधिक रहा है, जिससे वैश्विक तापमान के 1.5 डिग्री सेल्सियस की खतरनाक सीमा को पार करने का खतरा बढ़ गया है।

अलग-अलग डाटासेट में तापमान के आंकड़े

2026 में अन्य सालों की तुलना में गर्मी

साल में अब तक औसत वार्मिंग(पूर्व औद्योगिक से ऊपर)

(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

नासा-जीआईएसटीईएमपी(जनवरी-सितंबर

2024: 1.54

2026: 1.50

2025: 1.46

2023: 1.37

ईआरए5(जनवरी-सितंबर)

2024: 1.58

2026: 1.49

2025: 1.46

2023: 1.40

बर्कले अर्थ(जनवरी-अगस्त)

2024: 1.53

2026: 1.49

2025: 1.44

2023: 1.37

हैडक्रट डाटासेट(जनवरी-अगस्त)

2024: 1.55

2026: 1.47

2025: 1.43

2023: 1.37

जेएमए(जनवरी-अगस्त)

2024: 1.53

2026: 1.44

2025: 1.40

2023: 1.35

एनओएए(जनवरी-अगस्त)

2024: 1.41

2026: 1.33

2025: 1.30

2023: 1.23

अल नीनो तापमान बढ़ा सकता है

अल नीनो तापमान को और बढ़ा सकता है

तेज होता अल नीनो साल के अंत तक 2026 के औसत तापमान को और बढ़ा सकता है। प्रशांत महासागर में मई में बने अल नीनो का असर 2 से 4 महीने की देरी से दिखता है, जिसके चलते ही इस साल अगस्त अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज हुआ।

साल के बाकी महीनों में अल नीनो के और मजबूत होने और उत्तरी गोलार्ध के ठंडे महीनों में गर्मी बढ़ने के कारण, 2026 का औसत तापमान पहले से मौजूद 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर नया रिकॉर्ड बना सकता है।

आने वाले तीन महीने होंगे निर्णायक

अगले तीन महीने तय करेंगे

साल के बाकी महीनों (अक्तूबर-दिसंबर) में 1.5डिग्री की सीमा पार करने के लिए बस थोड़ी और गर्मी की जरूरत है, अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए काफी आसान है। ला नीना के बावजूद 2025 में भी तापमान इस स्तर के करीब था। यदि 2026 में 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार होती है, तो यह 2024 के बाद इतिहास का दूसरा सबसे गर्म साल तय माना जाएगा। वहीं, अगर जारी अल नीनो ने 2023 जैसी भीषण गर्मी पैदा कर दी, तो 2026 के पास अब तक का सबसे गर्म साल बनने का मौका भी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦2026 का तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से कितना अधिक रहा?−
छह डाटासेट के अनुसार, यह 1.33 से 1.50 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़इंफो:1::सबसे गर्म साल बनने की राह पर 2026