ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशदुनिया की राजनीति में छाए हुए हैं इंडियन, 15 देशों में नेतृत्व कर रहे 200 भारतवंशी

दुनिया की राजनीति में छाए हुए हैं इंडियन, 15 देशों में नेतृत्व कर रहे 200 भारतवंशी

दुनियाभर के कई देशों की राजनीति में भारतवंशियों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। भारतीय मूल के 200 से अधिक व्यक्ति अमेरिका और इंग्लैंड सहित 15 देशों में नेतृवर्ग में शामिल हैं। इनमें से 60 कैबिनेट...

दुनिया की राजनीति में छाए हुए हैं इंडियन, 15 देशों में नेतृत्व कर रहे 200 भारतवंशी
हिन्दुस्तान,वॉशिंगटनTue, 16 Feb 2021 06:52 AM
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर के कई देशों की राजनीति में भारतवंशियों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। भारतीय मूल के 200 से अधिक व्यक्ति अमेरिका और इंग्लैंड सहित 15 देशों में नेतृवर्ग में शामिल हैं। इनमें से 60 कैबिनेट मंत्री तक के पदों पर काबिज हैं।

प्रवासी भारतीयों के बीच काम करने वाले अमेरिका स्थित एक संगठन द्वारा जारी किए गए अपनी तरह के पहले सर्वेक्षण में यह खुलासा किया गया है। सोमवार को सरकारी वेबसाइटों और अन्य उपलब्ध सार्वजनिक संसाधनों से मिली सूचना के अनुसार 2021 भारतीय प्रवासियों से युक्त सरकार की सूची में प्रवासी भारतीय समूह के 200 से अधिक नेता शामिल हैं, जो दुनिया भर के 15 देशों में सार्वजनिक सेवा के उच्चतम पदों पर हैं। इनमें से 60 से अधिक नेता कैबिनेट पदों पर काबिज हैं।

‘दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र की उपराष्ट्रपति के रूप में पहली महिला और अश्वेत भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का एक बड़ा विषय है। सिलिकॉन वैली-आधारित उद्यमी और निवेशक और इंडिस्पोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा, हम सार्वजनिक सेवा में लगे अन्य प्रवासियों के लिए राष्ट्रपति दिवस पर इस पल का उपयोग करना चाहते थे। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, दुनिया भर में फैले 3 करोड़ 20 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों में सबसे बड़ी संख्या भारतीय प्रवासियों की ही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें