विदेश :: हैती के राष्ट्रपति की हत्या मामले में 18 संदिग्ध अमेरिका भेजे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइज की 2021 में हुई हत्या के मामले में 18 संदिग्धों को अमेरिका भेजा गया है। इन्हें सैन्य विमान से अमेरिका लाया गया है, जहां उन्हें मुकदमे का सामना करना होगा। कुल 30 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रपति की हत्या मामले में जिम्मेदारी तय करने के लिए है।

विदेश ::  हैती के राष्ट्रपति की हत्या मामले में 18 संदिग्ध अमेरिका भेजे

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइज की 2021 में हुई हत्या के मामले में 18 संदिग्धों को रविवार को अमेरिका भेजा गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, सैन्य विमान से इन सभी को हैती से अमेरिका ले जाया गया है, जहां उन्हें मुकदमे का सामना करना होगा। अमेरिका के दक्षिणी फ्लोरिडा जिले के अटॉर्नी जेसन रेडिंग क्विनोन्स ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति की हत्या के मामले में जिम्मेदारी तय करने की कोशिश का अगला बड़ा चरण है। अमेरिकी अटॉर्नी के अनुसार, इस मामले में कुल 30 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। 2021 में राष्ट्रपति जोवेनल मोइज की हत्या के बाद से मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़विदेश :: हैती के राष्ट्रपति की हत्या मामले में 18 संदिग्ध अमेरिका भेजे