ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशभारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया

भारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया

संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान में तैनात भारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया गया है। दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने मंगलवार को जानकारी दी। भारतीय पुलिस अधिकारियों...

भारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया
संयुक्त राष्ट्र। एजेंसीThu, 12 Sep 2019 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान में तैनात भारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया गया है। दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने मंगलवार को जानकारी दी।

भारतीय पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और दक्षिणी सूडान के लोगों की करीब एक साल तक सेवा की। यहां उनकी ड्यूटी में विस्थापित नागरिकों की सुरक्षा करना, समुदाय स्तर पर व्यवस्था बनाना और स्थानीय पुलिस के कौशलों का विकास करना शामिल था।

दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 17 भारतीय शांति दूतों को दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र पुलिस अधिकारियों के रूप में दी गई सेवा के लिए मेडल से सम्मानित किया गया। दक्षिणी सूडान में भारतीय राजदूत एस डी मूर्ति ने कहा कि हम यहां इस देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें