ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश15 साल की रेप पीड़िता को अबॉर्शन कराने पर हुई जेल, भाई ने किया था बलात्कार

15 साल की रेप पीड़िता को अबॉर्शन कराने पर हुई जेल, भाई ने किया था बलात्कार

इंडोनेशिया में 15 साल की उस किशोरी को गर्भपात कराने पर छह माहीने की सजा दी गयी है जिसके साथ उसके बड़े भाई ने रेप किया था। इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने आज जानकारी दी। मुआरा बुलियान जिला अदालत के...

15 साल की रेप पीड़िता को अबॉर्शन कराने पर हुई जेल, भाई ने किया था बलात्कार
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 Jul 2018 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया में 15 साल की उस किशोरी को गर्भपात कराने पर छह माहीने की सजा दी गयी है जिसके साथ उसके बड़े भाई ने रेप किया था। इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने आज जानकारी दी। मुआरा बुलियान जिला अदालत के प्रवक्ता लिस्त्यो आरिफ बुदिमान ने बताया कि गुरूवार को इस लड़की को उसके 17 साल के भाई के साथ सजा दी गई है। इनके खिलाफ सुमात्रा द्वीप की मुआरा बुलियान जिला अदालत में बंद कमरे में सुनवाई हुई।
 
उसने बताया कि लड़की को गर्भपात के सिलसिले में बाल संरक्षण कानून के तहत आरोपित किया गया। उसके भाई को एक अल्पवय (Minority) के साथ यौन शोषण करने के आरोप में दो साल के जेल की सजा सुनाई गई। इंडोनेशिया में अगर किसी महिला के साथ दुष्कर्म होता है तो कुछ परिस्थितयों को छोड़कर या महिला के जीवन को खतरा होने की स्थिति के अलावा गर्भपात करवाना कानूनी रूप से निषिद्ध है।

कानून के अनुसार गर्भपात किसी पंजीकृत पेशेवर से ही कराया जा सकता है, वह भी गर्भ धारण करने के छह हफ्ते के अंदर। बुदिमान ने कहा कि इस लड़की के साथ पिछले सितंबर से आठ बार रेप किया गया और छह माहीने के गर्भधारण के बाद उसका गर्भपात करवाया गया।

Pocso Act में संशोधन के बाद पहली फांसी,किया था 7 महीने की बच्ची से रेप

सिर मुंडाने पर 11,786 रू. के ईनाम पर बोलीं निदा, ऐसे फतवों पर लगे रोक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें