श्रीलंका में बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, 30 से अधिक जख्मी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मध्य श्रीलंका में शनिवार को एक यात्री बस खड्ड में गिर गई जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि कोलंबो से करीब 240 किलोमीटर पूर्व में पासरा शहर के समीप बस एक...

matador returning home from rajghat overturns  three dead in aligarh accident late night

मध्य श्रीलंका में शनिवार को एक यात्री बस खड्ड में गिर गई जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि कोलंबो से करीब 240 किलोमीटर पूर्व में पासरा शहर के समीप बस एक खड्ड में गिर गई। ऐसा बताया जा रहा है बस इसी शहर के लिए रवाना हुई थी।

पुलिस प्रवक्ता अजित रोहन ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे में चालक बचा या नहीं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे।

Nootan Vaindel

लेखक के बारे में

Nootan Vaindel

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़श्रीलंका में बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, 30 से अधिक जख्मी