ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशफिलीपींस में तूफान उस्मान से अब तक 126 की मौत

फिलीपींस में तूफान उस्मान से अब तक 126 की मौत

फिलीपींस में क्रिसमस के बाद आए तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन में ज्यादातर लोगों की जान गई। देश के मध्य...

फिलीपींस में तूफान उस्मान से अब तक 126 की मौत
एजेंसी,मनीला।Sun, 06 Jan 2019 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

फिलीपींस में क्रिसमस के बाद आए तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन में ज्यादातर लोगों की जान गई। देश के मध्य एवं पूर्वी क्षेत्र में 29 दिसंबर को तूफान उस्मान ने दस्तक दी थी, जिसके बाद यहां बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई। 

स्थानीय आपदा अधिकारियों ने बताया कि मनीला के दक्षिण-पूर्व के पहाड़ी बिकोल क्षेत्र में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता एडगर पोजडैस ने बताया कि तूफान उस्मान के चलते बिकोल क्षेत्र में केवल दो दिनों में एक माह से ज्यादा बारिश हो गई है।

उन्होंने कहा, बचाव एवं तलाश अभियान जारी है, लेकिन कीचड़ और फिसलन से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पोजडैस ने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि 26 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के अनुसार तूफान के कारण 1,52,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए और करीब 75 लोग घायल हुए हैं।

अंतरिक्ष से डॉयल हुआ नासा का नंबर, बज गया अलार्म, मचा हंगामा

अंटार्कटिक में बर्फ के नीचे सूक्ष्मजीवों का पता लगाएंगे वैज्ञानिक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें