ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअफगानिस्तान: पुलिस मुख्यालय में हमला, 12 लोगों की मौत

अफगानिस्तान: पुलिस मुख्यालय में हमला, 12 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के दक्षिण कांधार प्रांत में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में हुए तालिबान के हमले में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए।   हमले के गवाह ने कहा कि यह हमला उत्तरी...

अफगानिस्तान: पुलिस मुख्यालय में हमला, 12 लोगों की मौत
कांधार, एजेंसी Fri, 19 Jul 2019 06:54 AM
ऐप पर पढ़ें

अफगानिस्तान के दक्षिण कांधार प्रांत में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में हुए तालिबान के हमले में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए।  

हमले के गवाह ने कहा कि यह हमला उत्तरी गेट में स्थानीय समयानुसर 4 बजकर 35 मिनट पर हुआ। विस्फोट के कारण कई राह चलते नागरिकों की भी मौत हो गई है। विस्फोट होने से स्थानीय लोगों में दशहत मच गई और कई दूर तक धुंआ छा गया। इस विस्फोट के कारण आस-पास की कई इमारतें और गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में दो पुलिस अधिकारी, आठ नागरिक और दो हमलावरों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 9० से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार हमले में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। 

इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान आतंकी संगठन ने ली है। प्रांत में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रांत में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें