Delhi News: नाकेबंदी से पहले 11 जहाज होर्मुज से गुजरे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीDelhi News: सिंगापुर, एजेंसी। होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी से पहले 11 वाणिज्यिक जहाज यहां से गुजरे। इनमें से अधिकतर जहाज ईरान से तेल और गैस आपूर्ति लेकर निकले थे।

Delhi News: सिंगापुर, एजेंसी। होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी से पहले 11 वाणिज्यिक जहाज यहां से गुजरे। इनमें से अधिकतर जहाज ईरान से तेल और गैस आपूर्ति लेकर निकले थे। केपलर शिपिंग डेटा से जारी जानकारी के अनुसार, नाकेबंदी से पहले निकले 11 में से नौ जहाजों ने ईरानी रास्ते का इस्तेमाल किया। इनमें से तीन खाली तेल टैंकर होर्मुज में दाखिल हुए। बाहर निकलने वाले जहाजों में 20 लाख बैरल कच्चा तेल ले जाने वाला एक बड़ा जहाज, रिफाइंड उत्पाद वाला मध्यम टैंकर और एलपीजी के दो टैंकर थे। इसके अलावा मेथनॉल से भरा एक टैंकर और लौह अयस्क ले जा रहा कैरियर भी यहां से निकला।
हालांकि, खाड़ी के अन्य देशों से तेल-गैस आपूर्ति वाले जहाजों की कोई आवाजाही दर्ज नहीं की गई।


