युद्ध के बाद अब गाजा में तूफान ने मचाई तबाही, ठंड से मर रहे बच्चे; बाढ़ ने छीन लिया आशियाना
बायरन तूफान ने गाजा में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहले ही बेघर हो चुके लोग अब टेंट में भी नहीं रह पा रहे हैं। बाढ़ का पानी लोगों के टेंट में घुस गया है। वहीं तूफान की वजह से बढ़ी ठंड में बच्चों की जान जा रही है।
युद्ध की भयंकर विभीषिका झेलने के बाद अब गाजा एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। बायरन तूफान की वजह से लोग एक बार फिर बेघर हो गए हैं। इजरायली हमले के बाद टेंट और खंडहरों में रहने वाले लोग तूफान के बाद की ठंड बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। तेज बारिश, बाढ़, ठंडी हवाओं और ओलावृष्टि की वजह से लोगों की जान पर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तूफान की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।
तूफान की वजह से बडे इलाके में तेज बारिश हुई और टेंट पानी से भर गए ऐसे में लोग सूखी जगह की तलाश में टेंट छोड़ने को मजबूर हो गए। वहीं ठंड उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। वहीं इजरायल की पाबंदियों की वजह से गाजा में जरूरत के सामान की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि ठंड की वजह से कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई। अल शिफा अस्पताल ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि अल मसरी की उम्र 9 साल थी और अल ख्वाजा केवल कुछ महीनों का ही था। वहीं नासर अस्पताल ने बताया कि 8 महीने के अब जहर की जान ठंड की वजह से चली गई। वहीं उत्तरी गाजा में एक दीवार गिरने की वजह से 6 लोगों की जान चली गई थी।
बता दें कि बायरन मध्य भूमध्य सागर से पैदा हुआ एक तूफान है। यह तूफान गर्म हवाओं और नमी की वजह से बना है। इस तूफान ने इजरायल, लेबनान और तटीय इलाकों में असर दिखाया है। इसकी वजह से भारी बारिश और बर्फबारी के हालात बन गए हैं।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




