Hindi Newsविदेश न्यूज़Smoke from Canadian forest fires spreads across North America prompting alert
कनाडाई जंगलों की आग का धुआं उत्तरी अमेरिका तक फैला, जारी हो गया अलर्ट

कनाडाई जंगलों की आग का धुआं उत्तरी अमेरिका तक फैला, जारी हो गया अलर्ट

संक्षेप: कनाडा के जंगलों में भड़की आगों का असर अब उत्तरी अमेरिका के अन्य हिस्सों पर भी पड़ रहा है। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग का धुआं नेब्रास्का, साउथ डकोटा और मिनेसोटा के कुछ इलाकों में घुस आया है। इससे हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है।

Mon, 17 Nov 2025 05:51 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कनाडा के जंगलों में भड़की आगों का असर अब उत्तरी अमेरिका के अन्य हिस्सों पर भी पड़ रहा है। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग का धुआं नेब्रास्का, साउथ डकोटा और मिनेसोटा के कुछ इलाकों में घुस आया है। इससे हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है, जिसके चलते अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने और बाहर न निकलने की अपील की है। पहले 'मध्यम' स्तर पर रही वायु गुणवत्ता अब कई जगहों पर 'खराब' श्रेणी में पहुंच चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दक्षिणी डकोटा में स्थिति

अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के एयरनाउ प्लेटफॉर्म के अनुसार, दक्षिण डकोटा के बड़े हिस्सों, जिनमें बैडलैंड्स नेशनल पार्क के विस्तृत इलाके शामिल हैं, में AQI 167 तक पहुंच गया है, जो 'खराब' श्रेणी (151-200) में आता है। वहीं, बेनेट, ओगला लाकोटा, मीड, पेनिंगटन और जैक्सन जैसे अन्य क्षेत्रों के लिए 'मध्यम' वायु गुणवत्ता चेतावनी जारी की गई है, जहां AQI 50 से नीचे है।

नेब्रास्का का क्या है हाल?

न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, नेब्रास्का के डगलस काउंटी और आसपास के इलाकों ( ओमाहा और कार्टर लेक ) में 'मध्यम' वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है। रविवार रात तक यहां AQI 52 से 56 के बीच रहा।

मिनेसोटा में खतरा

मिनेसोटा के मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य हिस्सों ( कून रैपिड्स, ब्रुकलिन पार्क जैसे शहर और इंटरस्टेट 35W के कुछ खंड ) के लिए 'मध्यम' वायु गुणवत्ता अलर्ट जारी है। हालांकि, नॉर्दर्न ट्विन सिटीज़ मेट्रो क्षेत्र के कुछ भागों में हालात और खराब हो गए हैं, जिससे संवेदनशील लोगों ( जैसे बच्चे, बुजुर्ग और सांस संबंधी बीमारियों वाले लोग) के लिए चेतावनी दे दी गई है।

वहीं, एयरनाउ ने 'खराब' AQI वाले इलाकों के लोगों के चेतावनी के साथ-साथ सलाह भी दिया है। एयरनाउ के अनुसार, अगर बहुत जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें। खासकर बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से बचें।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।