सबसे ज्यादा सैलरी वाले PM कौन हैं, हर महीने मिलते हैं इतने करोड़ रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिंगापुर के प्रधानमंत्री और मंत्रियों की सैलरी में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है। खास बात है कि इससे पहले ही यहां के मंत्री सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकारी अधिकारियों की सूची में शामिल थे। जानिए अब उन्हें हर महीने कितने रुपये मिलेंगे।

Prime Minister Salary
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग की सैलरी में लाखों डॉलर्स का इजाफा हुआ है। फोटो- REUTERS

सिंगापुर के मंत्रियों के वेतन में 15 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। वे पहले ही दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले अधिकारियों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को कहा कि अगर वेतन में बदलाव नहीं किया गया तो राजनीति में शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करना मुश्किल होगा। इसके अलावा पीएम की सैलरी में भी इजाफा हुआ है।

वोंग ने संसद में कहा कि संशोधित वेतन ढांचे के तहत सबसे निचले स्तर के मंत्री का वार्षिक वेतन 11 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 8.68 लाख अमेरिकी डॉलर) से बढ़ाकर 18 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 14.2 लाख अमेरिकी डॉलर) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए निर्धारित वेतन 22 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 17 लाख अमेरिकी डॉलर) से बढ़कर 36 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 28 लाख अमेरिकी डॉलर) हो जाएगा। इसके अलावा अन्य सांसदों के भत्तों में भी वृद्धि की जाएगी।

कितना वेतन मिलेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सबसे निचले स्तर के अधिकतर मंत्री मौजूदा कार्यकाल के अंत तक करीब 13.5 लाख सिंगापुर डॉलर अर्जित कर सकेंगे। इसके बाद वेतन 18 लाख सिंगापुर डॉलर के मानक तक नहीं पहुंचेगा, बल्कि प्रदर्शन और जिम्मेदारियों के आधार पर तय किया जाएगा। वोंग ने यह नहीं बताया कि उनका नया वेतन कितना होगा। हालांकि, नौ प्रतिशत समायोजन के बाद उनका वेतन करीब 24 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 18.9 लाख अमेरिकी डॉलर) हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह अगले पांच वर्षों तक वेतन वृद्धि की पूरी राशि दान कर देंगे।

सिंगापुर में राजनीतिक पदों पर मिलने वाला वेतन एक संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि मंत्रियों का वेतन आम नागरिकों की तुलना में काफी अधिक है। सरकार ने इस व्यवस्था का बचाव करते हुए कहा कि यह निजी क्षेत्र और सार्वजनिक सेवाओं से सक्षम लोगों को राजनीति में लाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन बनाए रखने के लिए जरूरी है।

देंगे दान

वोंग ने कहा है कि वह बढ़ी हुई पूरी सैलरी को 'अच्छे कामों' के लिए दान दे देंगे। उन्होंने कहा, 'राजनीति में सैलरी मुश्किल और भावनात्मक मुद्दा है।' वोंग की पीपुल्स एक्शन पार्टी का सिंगापुर संसद में दबदबा है। खास बात है कि इस इजाफे के पहले भी वह कई नेताओं से ज्यादा वेतन हासिल कर रहे थे। इसमें अमेरिका और G7 देशों के अन्य नेता भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, 'इसमें शामिल रकम ज्यादातर नागरिकों की कमाई से कहीं ज्यादा है, इसलिए मैं समझता हूं कि सिंगापुर के लोग इसकी बारीकी से जांच पड़ताल क्यों करते हैं और क्यों बहुत से लोग इस मामले को लेकर इतनी मजबूत राय रखते हैं।' खास बात है कि इससे पहले 15 साल पहले मंत्रियों की सैलरी में बदलाव हुआ था। सिंगापुर को दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में गिना जाता है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़सबसे ज्यादा सैलरी वाले PM कौन हैं, हर महीने मिलते हैं इतने करोड़ रुपये