
सर्बियाई संसद के बाहर गोलीबारी, एक व्यक्ति जख्मी, राष्ट्रपति ने बताया आतंकी हमला
बुधवार को सर्बिया की संसद भवन के बाहर हड़कंप मच गया, जब कई राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिक के समर्थकों के एक कैंप में आग लगा दी गई। राष्ट्रपति ने इस हमले की निंदा की और इसे एक सुनियोजित आतंकी कार्रवाई करार दिया।
सर्बिया की संसद भवन के बाहर बुधवार को गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक शख्स को गोली लग गई और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच के समर्थकों के एक कैंप में आग लग गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 57 साल का यह घायल व्यक्ति कूल्हे में गोली लगी है, और उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। राष्ट्रपति वुचिच ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे एक सुनियोजित आतंकवादी हमला करार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी और आगजनी के इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वायरल वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि फायरिंग के फौरन बाद सशस्त्र सुरक्षाकर्मी संसद के बाहर लगे एक विशाल तंबू की तरफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। यह तंबू वुचिच समर्थकों द्वारा इस साल की सरकार-विरोधी रैलियों के दौरान लगाए गए कई कैंपों में से एक था, जो जल्द ही आग की लपटों में घिर गया। अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि फायरिंग किसने की और आग कैसे भड़की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहा है। उसके हाथ बंधे हैं और पुलिस ने उसे घेर लिया है। हालांकि अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि यह घटना बेलग्रेड में जारी राजनीतिक तनाव के बीच घटी है, जहां सरकार समर्थक और विरोधी गुट अक्सर संसद के बाहर भिड़ जाते हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने संसद क्षेत्र भारी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया है।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




