तुर्की के स्कूल में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी, छात्र की फायरिंग में चार की मौत; कई घायल
गवर्नर ने बताया कि मारे गए लोगों में एक शिक्षक भी शामिल था। उन्होंने आगे कहा कि हमलावर एक छात्र था, जिसने हमले को अंजाम देने के लिए अपने पिता के हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें उसने अपने बैकपैक में छिपा रखा था।

तुर्की के कहरमनमारस प्रांत के एक सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हमला आयसर कालिक सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां एक हथियारबंद छात्र ने गोली चला दी, जिससे दहशत फैल गई और तुरंत इमरजेंसी में मदद की गई। यह लगातार दूसरे दिन तुर्की के स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना है।
गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने पत्रकारों को बताया, ''बुधवार को तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत कहरामनमारस के एक स्कूल में जब एक मिडिल स्कूल के छात्र ने गोलीबारी की, तो चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।''
उनलुअर ने बताया कि मारे गए लोगों में एक शिक्षक भी शामिल था। उन्होंने आगे कहा कि हमलावर एक छात्र था, जिसने हमले को अंजाम देने के लिए अपने पिता के हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें उसने अपने बैकपैक में छिपा रखा था। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने घायलों की मदद के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा है।
एक दिन पहले, दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए थे। स्थानीय गवर्नर हसन शिलडक ने बताया था कि हमलावर, जिसकी उम्र 18-19 साल के आसपास थी, ने पुलिस द्वारा घेरे जाने से पहले शॉटगन से अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर उसी हथियार से खुद को मार डाला। उन्होंने बताया कि घायलों में 10 छात्र, चार शिक्षक, एक कैंटीन कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
यह घटना सिवेरेक जिले के अहमत कोयंकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल में स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 09:30 बजे हुई थी। इसके बाद स्कूल को खाली करा लिया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच को बाद में आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया। हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


