Hindi Newsविदेश न्यूज़Shocking Plane accident in Bangladesh Dhaka Airforce Training Plane crashed onto a school campus
बांग्लादेश में कॉलेज पर जा गिरा एयरफोर्स का विमान, 19 की मौत; VIDEO

बांग्लादेश में कॉलेज पर जा गिरा एयरफोर्स का विमान, 19 की मौत; VIDEO

संक्षेप:

बांग्लादेश में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां पर एयर फोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर एक कॉलेज के ऊपर गिर पड़ा। यह हादसा ढाका के नॉर्दर्न उत्तरा इलाके में सोमवार दोपहर हुआ। बांग्लादेश की सेना और फायर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Mon, 21 July 2025 04:42 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, ढाका
share Share
Follow Us on

पड़ोसी देश बांग्लादेश में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां पर एयर फोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर एक कॉलेज और बगल के स्कूल के ऊपर गिर पड़ा। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 50 घायलों को अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा ढाका के नॉर्दर्न उत्तरा इलाके में सोमवार की दोपहर हुआ। बांग्लादेश की सेना और फायर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। दुर्घटना के समय कॉलेज और स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे।

एक की मौत
विमान दोपहर में ढाका के उत्तरा क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एफ-7 वायु सेना का था। अग्निशमन अधिकारी लीमा खान ने फोन पर बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ढाका के उत्तरी क्षेत्र उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज में हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे का खौफनाक वीडियो
हादसे का जो वीडियो आया है वह काफी खौफनाक है। इसमें नजर आ रहा है कि विमान स्कूल कैंपस में गिरते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई है। लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। वहीं, जिस बिल्डिंग से विमान टकराया था, वहां से धुआं और आग उठती नजर आ रही है।

अहमदाबाद में हुआ था प्लेन क्रैश
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ था। हालांकि अंतर इतना है कि यह एक यात्री विमान था। विमान में बैठे 240 यात्रियों की जान चली गई थी। कुछ दिन पहले ही विमान हादसे की जांच की पहली जांच रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया है कि विमान का फ्यूल स्विच बंद कर दिया गया था।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।