शहबाज शरीफ नहीं आ रहे बाज, पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ठहराया कसूरवार

शहबाज शरीफ नहीं आ रहे बाज, पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ठहराया कसूरवार

संक्षेप:

पाकिस्तान की एक अदालत के बाहर बड़ा धमाका हुआ है। इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है और हमले में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस हमले का दोष भारत को दे रहे हैं।

Nov 11, 2025 10:00 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत के खिलाफ जहर उगलने की पुरानी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। शरीफ ने एक बार फिर भारत पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। दरअसल मंगलवार को इस्लामाबाद के एक कोर्ट के बाहर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। हमले के बाद आत्मनिरीक्षण के बजाय शरीफ महज कुछ ही घंटों के अंदर भारत पर आरोप लगाने के लिए उतारू हो गए। पाक PM ने कहा है कि भारत पाकिस्तान में प्रॉक्सी टेररिस्ट अटैक करवा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शरीफ का यह बयान इसीलिए भी हास्यास्पद है क्योंकि हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस आत्मघाती हमले के की जिम्मेदारी ले ली थी। फिर भी पाक प्रधानमंत्री इसका ठीकरा भारत पर फोड़ने की कोशिश करते दिखे। पाकिस्तान की समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहबाज कहा, "ये हमले भारत द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का ही एक हिस्सा हैं जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को अस्थिर करना है।"

शरीफ ने बिना किसी सबूत के यह दावा भी किया कि अफगानिस्तान की धरती से संचालित होने वाले इसी नेटवर्क ने वाना में बच्चों पर हमला किया था। वह सोमवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख़्तूनख़्वा के वाना में एक कैडेट कॉलेज के बाहर हुए हमले का जिक्र कर रहे थे जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक यह हमला भी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने किया था।

read moreये भी पढ़ें:
इस हद तक गिरा पाकिस्तान, रूस में घुसकर डिफेंस टेक्नीक चुराने की कर रहा था कोशिश
दिल्ली में धमाका, पाक में होने लगी आपात बैठक; ब्रिटेन बोला-LoC से दूर रहें

पाकिस्तान को लग चुकी है फटकार

इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, "अफगानिस्तान को यह समझना चाहिए कि स्थायी शांति केवल टीटीपी और अफगानिस्तान की धरती से संचालित अन्य आतंकवादी समूहों पर लगाम लगाकर ही स्थापित की जा सकती है।" शरीफ ने कहा, "भारतीय संरक्षण में अफगानिस्तान की धरती से किए जा रहे इन हमलों की जितनी निंदा की जाए कम है।" बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से इस तरह के बेबुनियाद आरोप पहले भी लगाए जा चुके हैं। हालांकि भारत ने इन्हें सिरे से खारिज किया है और पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।