'फोन नहीं दिया तो बंदूक निकल जाएगी', दिल्ली में पत्रकार से क्या बोले रूसी विदेश मंत्री
वीडियो में दिखाई देता है कि सर्गेई लावरोव ने पत्रकार को अंग्रेजी में सख्त लहजे में कहा, 'क्या आप हमें जारी रखने देंगे? मैं मजाक नहीं कर रहा हूं।' इसके तुरंत बाद उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की ओर देखते हुए कहा, 'इसे यहां से बाहर निकालो।'
भारत दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त विवादों में घिर गई, जब एक पत्रकार का मोबाइल फोन कार्यक्रम के बीच में बज उठा। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने फोन रिसीव कर धीमी आवाज में बात करने की कोशिश की, लेकिन उसकी आवाज हॉल में सुनाई दे गई। इसी दौरान लावरोव ने अपनी बात बीच में रोक दी और नाराजगी जताई।
वीडियो में दिखाई देता है कि सर्गेई लावरोव ने पत्रकार को अंग्रेजी में सख्त लहजे में कहा, 'क्या आप हमें जारी रखने देंगे? मैं मजाक नहीं कर रहा हूं।' इसके तुरंत बाद उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की ओर देखते हुए कहा, 'इसे यहां से बाहर निकालो।' कुछ सेकंड बाद उन्होंने एक और टिप्पणी की, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। लावरोव ने कहा, 'अगर यह फोन नहीं देगा तो सिक्योरिटी गन निकाल लेगी।' इस बयान के बाद हॉल में मौजूद कुछ लोगों की हंसी सुनाई दी और उस दौरान इसे मजाक के तौर पर लिया गया।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स क्या बोले
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने वाले कई लोगों का कहना है कि सर्गेई लावरोव के चेहरे के हावभाव मजाकिया नहीं लग रहे थे। वीडियो में वह काफी गंभीर दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई कि उनका बयान वास्तव में मजाक था या चेतावनी। कुछ यूजर्स ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार से जोड़कर देखा। कुछ लोगों ने कहा कि कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्होंने यह टिप्पणी की होगी।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रूस की गतिविधियों और उसके नेताओं के बयानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सर्गेई लावरोव अक्सर अपने तीखे और सीधे बयान देने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी प्रतिक्रिया ने अलग ही बहस छेड़ दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग वीडियो को शेयर कर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे गलत व्यवहार बताया, जबकि कुछ ने इसे कार्यक्रम के दौरान हुई बाधा पर तत्काल प्रतिक्रिया कहा। फिलहाल इस मामले पर रूस की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


