Hindi Newsविदेश न्यूज़saudi arab madina umrah bus tragedy how 42 indian killed video
सऊदी अरब में कैसे जानलेवा हो गया उमराह का सफर? आग का गोला बन गई बस; वीडियो

सऊदी अरब में कैसे जानलेवा हो गया उमराह का सफर? आग का गोला बन गई बस; वीडियो

संक्षेप: मक्का से मदीना की तरफ जा रही बस मुफ्रीहात के पास आग का गोला बन गई।यह बस एक डीजल के टैंकर से टकरा गई थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 42 भारतीयों की मौत हुई है।

Mon, 17 Nov 2025 11:57 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सऊदी अरब में उमराह की यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 42 भारतीयों के मारे जाने की खबर है। इनमें से ज्यादातर यात्री हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। तेलंगाना सरकार और जेद्दा में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और लोगों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि एक टैंकर से टकराने के बाद बस आग का गोला बन गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रात में सो रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात में करीब 1:30 बजे के करीब हुआ जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार टैंकर बस से टकरा गया। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टैंकर में डीजल भरा हुआ था। ऐसे में बस के टकराते ही उसमें आग लग गई और बस धूं-धूं कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस से धुएं का भयंकर गुबार उठ रहा था। हड़बड़ाहट में जब तक यात्री कुछ समझ पाते, वे बुरी तरह झुलस गए थे।

प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद तुरंत राहत बचाव के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची। जेद्दा में भारतीय कॉन्सुलेट ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो कि इस प्रकार है- 8002440003.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने सऊदी अरब के मदीना में एक बस दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ जयशंकर ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुँचा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।