सुब्रत रॉय के भाई के खिलाफ भी दर्ज हो गया केस, सामने आई सहारा इंडिया की एक और गड़बड़ी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन स्वर्गीय सुब्रत रॉय के भाई जयब्रत रॉय के खिलाफ अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ के लिए पैसे काटे लेकिन उनके खाते में जमा नहीं करवाए।

Sahara India
सहारा इंडिया की एक कंपनी में धोखाधड़ी का आरोप

सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन स्वर्गीय सुब्रत रॉय सहारा के भाई जयब्रत रॉय और ओपी श्रीवास्तव समेत छह अधिकारियों के खिलाफ अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी सुहैल कुमार ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। दरअसल कंपनी के अफसरों-कर्मचारियों ने ईपीएफओ में शिकायत की थी कि निदेशकों और अधिकारियों ने वेतन से पीएफ की रकम काटने के बाद भी खातों में जमा नहीं की।

इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार के मुताबिक ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी सुहैल खान ने तहरीर देकर बताया कि सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन के कर्मचारी अनुराग मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव और कलानिधि मिश्रा ने इस मामले में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी के निदेशक और अधिकारियों ने वेतन से (पीएफ) की हर महीने कटौती की। पीएफ के रुपये काटने के बाद भी निदेशकों ने कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की। कर्मचारियों ने इससे जुड़े साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। कर्मचारियों ने फॉर्म-16, लेजर, वेतन के खाते का बैंक स्टेटमेंट उपलब्ध कराया।

2023 में हुआ था सुब्रत रॉय का निधन

सुब्रत रॉय का नवंबर 2023 में 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें अपने समूह की कंपनियों से जुड़े कई नियामक और कानूनी मुकदमों का सामना करना पड़ा था, जिन पर 'पोंजी स्कीम' के जरिये नियमों को दरकिनार करने और निवेशकों को ठगने के आरोप लगे थे। हालांकि, सहारा समूह ने हमेशा ही इन आरोपों का खंडन किया।

बन रही है वेब सीरीज

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने अपनी चर्चित वेब सीरीज शृंखला 'स्कैम' के तीसरे संस्करण 'स्कैम 2010-द सुब्रत रॉय सागा' की शूटिंग शुरू कर दी है, जो सहारा समूह के उभार और पतन पर आधारित है। ओटीटी मंच 'सोनी लिव' ने बुधवार को घोषणा की कि 'स्कैम 2010-द सुब्रत रॉय सागा' में अभिनेता सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

'बिरला स्टूडियोज' और 'अप्लॉज एंटरटेनमेंट' ने 2024 में 'स्कैम 2010' के निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह वेब सीरीज सहारा इंडिया समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय के शून्य से शिखर तक पहुंचने और फिर कानूनी पचड़ों में फंसकर जेल की सलाखों के पीछे जाने तक के सफर को दर्शाएगी।

हंसल मेहता ने कहा, "'स्कैम 2010-द सुब्रत रॉय सागा' महत्वाकांक्षा, प्रभाव और इनके साथ आने वाले अहंकार की कहानी है। यह एक विशाल साम्राज्य के उभार और उस शख्स की बेहद दिलचस्प कहानी बयां करती है, जिसने इस साम्राज्य को अजेय समझने की भूल कर दी।"

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़सुब्रत रॉय के भाई के खिलाफ FIR, सामने आई सहारा इंडिया की एक और गड़बड़ी