नरभक्षी हो गए रूस के सैनिक, साथियों को मारकर खा जाते हैं; यू्क्रेन का बड़ा दावा
यूक्रेनी सेना के खुफिया विभाग ने दावा किया है कि रूस के सैनिक खुद को बचाने के लिए अब साथियों को मारकर खाने में परहेज नहीं करते हैं। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने अपनी सेना में नरभक्षियों और अपराधियों को भर्ती कर रखा है।

यूक्रेन ने दावा किया कि युद्ध के लिए रूस ने सैकड़ों अपराधियों, हत्यारों और डकैतों, नरभक्षियों को सेना में भर्ती कर लिया है। यूक्रेन का कहना है कि डेनिस गोरेन नाम के शख्स ने चार लोगों की हत्या कर दी थी और फिर एक का मांस खा लिया था। 2012 में उसे गिरफ्तार किया या था। उसे 22 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा निकोले ओकोलोबियाक नाम के सख्स ने भी दो महिलाओँ की हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके अंगों को पकाकर खा गया था। ऐसे लोगों को जेलों से रिहा करके सेना में भर्ती कर दिया गया है और यूक्रेन के खिलाफ मोर्चे पर भेज दिया गया है।
डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किय गाय है कि दमित्री मलीशीव नेम के शख्स को तीन लोगों की हत्या और एक के दिल को फ्राई करके खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रूस ने उसे भी यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए भेज दिया है। रूस ने हत्यारे और रेपिसेट अलैक्जेंडर मासलेनीकोव को भी रिहा कर दिया है और 2024 में फ्रंट पर भेज दिया है।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को तीन साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। अब भी रूस यूक्रेन पर बड़े हमले कर रहा है। रूसी सेना के हमले में बीते 24 घंटे में यूक्रेन के 400 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। रूस ने दावा किया है कि उसने रूस-यूक्रेन की सीमा से जुड़े कुछ स्थानों पर भी कब्जा कर लिया है और क्रास्नोअर्मेइस्क, दिमित्रोव, नोवोसेर्गेयेवका तथा मुरावका क्षेत्रों में चार मशीनीकृत दो एयरबोर्न असॉल्ट और दो मरीन ब्रिगेड को नष्ट कर दिये हैं।' उन्होंने कहा, 'इस हमले में लगभग 425 सैनिक, सात बख्तरबंद वाहन, तीन पिकअप ट्रक और एक तोपखाना को नष्ट कर दिया है।'
रूसी रक्षा मंत्रालय ने संवाददाताओं को बताया कि सैनिकों के दक्षिणी समूह ने 190 यूक्रेनी सैनिकों, एक टैंक और दो गोदामों को नष्ट किया, जबकि पश्चिमी समूह ने 230 सैनिकों, दो हम्वी बख्तरबंद वाहन और दो स्टारलिंक सैटेलाइट संचार स्टेशनों को ध्वस्त कर दिया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उत्तर समूह की सेनाओं ने 215 तक यूक्रेनी सैनिकों और तीन बख्तरबंद वाहनों को ढेर किया। पूर्वी समूह ने भी 215 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों, दो मैक्सप्रो बख्तरबंद वाहनों और दो तोपों को नष्ट किया। वहीं, रूस के डेनेपर सैन्य क्षेत्र में यूक्रेन के करीब 60 सैनिक और 11 वाहन मार गिराए गए। (वार्ता से इनपुट्स के साथ)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।