Hindi Newsविदेश न्यूज़Russian media RT India deleted the video of Shehbaz Sharif Gatecrash Putin Closed Door Meeting
रूसी मीडिया ने डिलीट किया शहबाज शरीफ की बेइज्जती वाला वीडियो, क्या सफाई दी? देखिए नया वीडियो

रूसी मीडिया ने डिलीट किया शहबाज शरीफ की बेइज्जती वाला वीडियो, क्या सफाई दी? देखिए नया वीडियो

संक्षेप:

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने में 40 मिनट का इंतजार करना पड़ा। वायरल वीडियो में शरीफ को एक बंद कमरे में घुसते दिखाया गया, जिससे सोशल मीडिया पर मजाक बना। वीडियो हटाने के पीछे की वजह जानें।

Dec 13, 2025 08:12 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, अश्गाबात
share Share
Follow Us on

अंतरराष्ट्रीय शांति और विश्वास मंच (पीस एंड ट्रस्ट फोरम) के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए 40 मिनट से ज्यादा लंबा इंतजार कराना पड़ा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जब रूसी मीडिया चैनल आरटी इंडिया ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शरीफ को कथित तौर पर पुतिन-तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन की बंद कमरे वाली बैठक में 'घुसते' दिखाया गया। वीडियो वायरल होते ही पाकिस्तानी पीएम का मजाक उड़ने लगा, लेकिन कुछ घंटों बाद आरटी इंडिया ने इसे डिलीट कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना का बैकग्राउंड: क्या हुआ तुर्कमेनिस्तान में?

तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में 12 दिसंबर को आयोजित इस फोरम ने देश की 30वीं स्थायी तटस्थता वर्षगांठ मनाई। इसमें रूस, तुर्की, ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों के नेता शामिल हुए। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक का शेड्यूल था, जो रूस-पाकिस्तान संबंधों को मजबूत करने का हिस्सा था। लेकिन बैठक में देरी हुई।

आरटी इंडिया ने अपने पहले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार सहित पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने एक हॉल में 40 मिनट इंतजार किया। इसने एक अन्य वीडियो के साथ लिखा कि थक-हार कर शरीफ पुतिन-एर्दोगन की बंद बैठक में घुस गए, जहां वे सिर्फ 10 मिनट रुक सके और फिर बाहर आ गए। वीडियो में शरीफ को असहज दिखाया गया, जबकि पुतिन और एर्दोगन अपनी बातचीत में व्यस्त थे।

आरटी इंडिया ने एक्स पर लिखा- पीएम शरीफ ने पुतिन के लिए 40 मिनट इंतजार किया, फिर एर्दोगन वाली बैठक में घुस गए। वे 10 मिनट बाद बाहर आ गए। यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने इसे अंतरराष्ट्रीय अपमान करार दिया, कुछ ने कहा- पुतिन ने भिखारियों के लिए समय बर्बाद नहीं किया।

वीडियो डिलीट और सफाई: आरटी इंडिया की सफाई

वायरल होने के कुछ घंटों बाद आरटी इंडिया ने वीडियो और पोस्ट डिलीट कर दिया। चैनल ने एक्स पर सफाई जारी करते हुए कहा- हमने तुर्कमेनिस्तान में पीस एंड ट्रस्ट फोरम में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ के व्लादिमीर पुतिन से मिलने का इंतजार करने वाली पिछली पोस्ट डिलीट कर दी है। हो सकता है कि वह पोस्ट घटनाओं को गलत तरीके से दिखा रही हो।"

देखिए नया वीडियो

हालांकि बाद में पाकिस्तानी पक्ष की ओर से कुछ अन्य वीडियो जारी किए गए हैं जिनमें शरीफ-पुतिन से मिलते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में शरीफ को पुतिन के साथ कॉरिडोर में हाथ मिलाते और बातचीत करते दिखाया गया। खुद पाकिस्तान स्थिति रूसी दूतावास ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 12 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अश्गाबात में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।.. हालांकि पुराने विवादित वीडियो को लेकर न तो रूस और न ही पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।